ePaper

Triple Talaq In Jharkhand : झारखंड में तीन तलाक देकर घर से निकाला, गांव की ही लड़की से किया निकाह, FIR दर्ज

Updated at : 20 Nov 2021 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Triple Talaq In Jharkhand : झारखंड में तीन तलाक देकर घर से निकाला, गांव की ही लड़की से किया निकाह, FIR दर्ज

हसीना बीबी के अनुसार दो वर्ष पूर्व उसके पति सलीम अंसारी ने ये आरोप लगाया कि वह बेटी को जन्म देती है. उसका एक भी बेटा नहीं है. इसलिए अपने मायके जाकर पिता से डेढ़ लाख रुपये लाओ. पिता से पैसे नहीं मिलने पर वह मारपीट करने लगा. पति ने तीन तलाक देकर जबरन एक बच्चा व सभी सामान छीन लिया.

विज्ञापन

Triple Talaq In Jharkhand, दुमका न्यूज (आनंद जायसवाल) : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के खाडूकदमा निवासी हसीना बीबी ने दहेज के लिए मारपीट करने, बच्चा छीनने व तीन तलाक देकर घर से निकालने के आरोप में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में हसीना बीबी ने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2011 में दुमका जिले के काठीकुंड के बिछियापहाड़ी के सलीम अंसारी के साथ हुई थी. जिससे तीन बेटी है.

पीड़िता हसीना बीबी के अनुसार दो वर्ष पूर्व उसके पति सलीम अंसारी ने ये आरोप लगाया कि वह बेटी को जन्म देती है. उसका एक भी बेटा नहीं है. इसलिए अपने मायके जाकर पिता से डेढ़ लाख रुपये लाओ. पिता से पैसे नहीं मिलने पर वह मारपीट करने लगा. यह मामला पंचायत तक पहुंच गया. पंचायती भी हुई. इसके बावजूद उसके पति ने तीन तलाक देकर जबरन एक बच्चा व सभी सामान छीन लिया.

Also Read: Bharat Bandh : झारखंड में नक्सलियों ने मचाया तांडव, बम ब्लास्ट कर उड़ाये रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनों के रूट बदले

पीड़िता बताती है कि मामला यहीं नहीं रुका. उसके पति सलीम अंसारी ने सादा कागज पर हस्ताक्षर लेकर उसे घर से निकाल दिया और गांव की ही एक लड़की से शादी कर ली. इसकी मानें, तो उस लड़की से अवैध संबंध के कारण ही उसका पति उसे प्रताड़ित करता रहता था. इस संबंध में शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्या (151/21) में भादवि की धारा 498 (ए), 494 व तीन तलाक अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Also Read: Jharkhand News : थम नहीं रहा हाथियों का उत्पात, धान चट कर रहे एक हाथी की मौत, सूंड से हो रही थी ब्लीडिंग

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola