Jharkhand News : झारखंड के राज्यपाल Ramesh Bais बोले, छात्र सिर्फ Degree पर नहीं, ज्ञान पर भी दें जोर

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने उपराधानी दुमका में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आयोजित हस्तशिल्प सह पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि संताल अमर शहीद सिदो कान्हू की धरती है. यहां निशानेबाजी और फुटबॉल में काफी संभावनाएं हैं. खेलों के विकास को लेकर यूनिवर्सिटी को काम करना चाहिए.

विज्ञापन

Jharkhand News, दुमका न्यूज (आनंद जायसवाल) : झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस राज्य की उपराजधानी दुमका पहुंचे. उन्होंने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में हस्तशिल्प सह पुस्तक प्रदर्शनी और हस्तशिल्प से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि सिर्फ डिग्री लेने का कोई औचित्य नहीं है. ज्ञान की कद्र होती है. इसलिए विद्यार्थियों को इस पर जोर देना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आयोजित हस्तशिल्प सह पुस्तक प्रदर्शनी से पहले संताल हुल के अमरनायक सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. उन्होंने कहा कि संताल अमर शहीद सिदो कान्हू की धरती है. यहां निशानेबाजी और फुटबॉल में काफी संभावनाएं हैं. खेलों के विकास को लेकर भी यूनिवर्सिटी को काम करना चाहिए.

Also Read: Sonia Gandhi ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन को भेजा न्योता, विपक्षी दलों की बैठक में बनेगी ये रणनीति

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में 14 जुलाई को शपथ ली थी और आज 14 अगस्त है. इस मौके पर वे सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सिर्फ डिग्री हासिल नहीं करें क्योंकि सिर्फ डिग्री लेने का कोई औचित्य नहीं है. हर जगह ज्ञान की ही कद्र होती है. यूनिवर्सिटी में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनुसंधान पर भी जोर दिया जाये.

Also Read: Chara Ghotala : Lalu Prasad से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में कब से बहस करेगा बचाव पक्ष

राज्यपाल ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना की चुनौतियों का सामना कर रहा है. इस बीच सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने डिजिटल माध्यम से गतिविधि जारी रखी और वेबिनार का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि संताल में निशानेबाजी और फुटबॉल में काफी संभावनाएं हैं. खेलों के विकास को लेकर भी यूनिवर्सिटी को काम करना चाहिए.

Also Read: झारखंड में उफान पर Ganga, साहिबगंज दियारा क्षेत्र जलमग्न, मचान पर जिंदगी काटने को मजबूर, देखें PICS

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola