ePaper

बिहार के बाद बंगाल में भी चुनाव लड़ेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एलान

Updated at : 20 Dec 2020 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के बाद बंगाल में भी चुनाव लड़ेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एलान

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ता रहा है. इस बार भी लड़ेगा और इसमें संशय नहीं है. सीट और गठबंधन के सवाल पर श्री सोरेन ने कहा कि संगठन के नेता इसे देख रहे हैं. गठबंधन पर भी बात होगी.

विज्ञापन

दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ता रहा है. इस बार भी लड़ेगा और इसमें संशय नहीं है. सीट और गठबंधन के सवाल पर श्री सोरेन ने कहा कि संगठन के नेता इसे देख रहे हैं. गठबंधन पर भी बात होगी.

इससे पहले रविवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित तारापीठ मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की. कहा कि राज्य के विकास और राज्यवासियों की खुशहाली के लिए उन्होंने मां तारा से आशीर्वाद लिया.

मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बच्चे, पिता शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, बहन अंजली, जामा विधायक और भाभी सीता सोरेन, उनकी बेटियां जयश्री, राजश्री व विजयश्री तथा अन्य भी मंदिर पहुंचे थे.

Also Read: Jharkhand News: सारंडा में जंगल एवं वन संपदा की सुरक्षा के लिए शुरू हुआ गश्ती अभियान

इधर, रविवार को ही कोलकाता के बड़ा बाजार में झामुमो की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा 28 जनवरी को झाड़ग्राम में रैली कर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेगा. रैली में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत पार्टी के विधायक व पदाधिकारी शामिल होंगे.

इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बंगाल में पेसा एक्ट को लागू कराने के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा. ट्राइबल एरिया में पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों को लागू करने को लेकर पहल की जायेगी. पार्टी पश्चिम बंगाल की एससी/एसटी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

Also Read: झारखंड में कब्र खोदकर निकाला एक लाख रुपये के इनामी नक्सली एरिया कमांडर का शव

हालांकि, अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि पार्टी कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी फिलहाल अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी. गठबंधन के मामले पर केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में फैसला लिया जायेगा.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन