Jharkhand News: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, पिता व दो पुत्रियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: धनबाद में हुए सड़क हादसे में पिता व दो पुत्रियों की मौत से लोग काफी आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर व बांस लगाकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान कई भारी वाहनों में तोड़फोड़ भी की गयी. कई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने में जुट गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनीयाहीर सुराटांड़ के समीप हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार करमाटांड़ निवासी हीरु गोराई की एक पुत्री संतोषी कुमारी की मौत मौके पर ही हो गयी है, जबकि हीरू गोराई व उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी हालत नाजुक थी. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता व दो पुत्रियों की मौत

घटना की सूचना पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने में जुट गयी. इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को एसएनएमएमसीएच धनबाद भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पिता-पुत्री की भी मौत हो गयी. इसकी पुष्टि झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा ने की. बताया जा रहा है कि हीरू अपनी दोनों पुत्रियों के साथ बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये.

Also Read: Jharkhand News: खेल रहे बच्चों पर गिरी
कच्चे मकान की दीवार, दो मासूमों की मौत, एक बच्चे की हालत नाजुक

मौत से लोगों में आक्रोश

सड़क हादसे में पिता व दो पुत्रियों की मौत से लोग काफी आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर व बांस लगाकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान कई भारी वाहनों में तोड़फोड़ भी की गयी. कई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. मौत से आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Crime News:जंगल की कटाई करने से रोका, तो ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, इन्होंने ऐसे बचाई जान

रिपोर्ट : विजय कश्यप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola