मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन में बोले अर्जुन मेघवाल- कुरीतियों से अपनी पीढ़ी को बचाना होगा

Published at :19 Mar 2023 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन में बोले अर्जुन मेघवाल- कुरीतियों से अपनी पीढ़ी को बचाना होगा

अर्जुन मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा की मान्यता के संदर्भ में प्रयास जारी है. नामधारी संगठनों की सक्रियता भी अपेक्षित है. सुझाव दिया कि झारखंड के स्थानीय सांसद, विधायकों के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संसदीय कार्यालय में मांग के संदर्भ में ज्ञापन प्रेषित किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

हर क्षेत्र में मारवाड़ी समाज का योगदान अहम रहा है. इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता और परोपकार के हर कार्य में इस समाज की भूमिका सराहनीय है. मारवाड़ी समाज की संस्कृति में कोई भी अश्लीलता नहीं है. लेकिन हमने कुछ छोड़ा भी नहीं है. हर बात कही हमने, लेकिन एक मर्यादा में. मारवाड़ी समाज को अब अपनी ही कुरीतियों से अपनी पीढ़ी को बचाना होगा. युवा मंच के लोगों की यह नैतिक जिम्मेवारी है कि वे अपने पूर्वजों के बताये रास्ते पर चलें. यह कहना है केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल का.

केंद्रीय राज्य मंत्री शनिवार से धनबाद के धनसार मोड़ स्थित सिद्धिविनायक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के दो दिवसीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. कार्यक्रम में राज्य भर से सैकड़ों युवाओं का जुटान हुआ है. साथ ही समाज सेवा गौ सेवा चिकित्सा राजनीति उद्यमिता विकास व शिक्षा के क्षेत्र में अपने संघर्ष के माध्यम से विशिष्ट स्थान पाने और उपलब्धि हासिल करने वाली स्थानीय विभूतियों को मारवाड़ रत्न से सम्मानित किया गया.

इससे पूर्व राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा की मान्यता के संदर्भ में प्रयास जारी है और इस संदर्भ में नामधारी संगठनों की सक्रियता भी अपेक्षित है. उन्होंने सुझाव दिया कि झारखंड के स्थानीय सांसद और विधायकों के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संसदीय कार्यालय में मांग के संदर्भ में ज्ञापन प्रेषित किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा : आइएएस की तैयारी के लिए दिल्ली में सेंटर खोला जायेगा. इसमें समाज के बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जायेगा. उन्होंने सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में 55 हजार सदस्य हैं. इसे एक लाख पहुंचना है. उन्होंने समाज के लोगों से अह्वान किया है कि गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आयें.

विक्रम सेठिया का मोटिवेशन स्पीच

प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विक्रम सेठिया ने शनिवार को अपने एक घंटे के सत्र में व्यक्तित्व विकास और सांगठनिक क्षमताओं का क्रमिक उत्कर्ष करने सहित सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मोटिवेशनल स्पीच दिया. अधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. अधिवेशन में पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार सांसद पशुपतिनाथ सिंह पश्चिम बंगाल कुल्टी से विधायक अजय पोद्दार, धनबाद नगर निगम के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, रवि अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़, विधायक राज सिन्हा, उद्यमी शंभूनाथ अग्रवाल, हरिप्रसाद लाटा, मंत्री रितेश शर्मा, धनबाद शाखा के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल, आयोजन समिति के संयोजक पवन सोनी, धनबाद शाखा के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल मौजूद थे.

इन्हें दिया गया मारवाड़ रत्न सम्मान

जयप्रकाश देवरालिया, महेंद्र अग्रवाल द्वारका, प्रसाद गोयनका, शंभू नाथ अग्रवाल, मुरलीधर पोद्दार, केदारनाथ मित्तल, पुष्कर मल डोकानिया, सुरेंद्र अग्रवाल, एसके भगानिया, डॉ निर्मल ड्रोलिया, दिनेश इंदौर, डॉ कैलाश प्रसाद, डॉ दिनेश अग्रवाल, राजीव शर्मा, चंद्रशेखर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनोद तुलसियान, विनोद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ओमप्रकाश केजरीवाल, संतोष जालान, मनोज अग्रवाल, रितेश शर्मा, गोपाल अग्रवाल, अनिल गोयल, दीपक पोद्दार, शिवरतन शर्मा आदि.

सिलाई मशीन लैपटॉप साइकिल का वितरण

कार्यक्रम के दौरान राम सेल्स के सौजन्य से केंद्रीय राज्य मंत्री के हाथों समाज की मेधावी और जरूरतमंद बच्चियों के बीच साइकिल, लैपटॉप सहित अन्य सामान दिया गया. उद्यमिता विकास माध्यम से आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की इच्छुक महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया.

युवा भवन के लिए हुई घोषणा

अधिवेशन में दिल्ली में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के निर्माणाधीन युवा भवन के लिए स्थानीय लोगों ने मंच से अपने सहयोग राशि की घोषणा की और भविष्य में भी सहयोग देने का वादा किया.

प्रांतीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज

मारवाड़ी युवा मंच का प्रांतीय अध्यक्ष जमशेदपुर के अरुण गुप्ता निर्वाचित किया गया है. रविवार को इनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. वहीं छह मंडल उपाध्यक्ष में रांची की विनीता संघानिया, चंदवा के विक्रम शर्मा, चाइबासा के हर्ष सुल्तानिया, भागा शाखा के अजय तयाल, गिरिडीह के नीलकमल, दुमका के सुनील गिरिया बने हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola