IRCTC/Indian Railways News: जसीडीह-झाझा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हुआ बंद, यात्री हुए मायूस

पूर्वी रेलवे ने जसीडीह-झाझा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन अनिश्चितकालीन बंद कर दिया गया है. इस ट्रेन का परिचालन बंद होने से हजारों यात्रियों को अब काफी परेशानी उठानी पड़ेगी. ट्रेन बंद की जानकारी आसनसोल डिवीजन के PRO ने दी है.
IRCTC/Indian Railways News (देवघर) : पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन की ओर से (ट्रेन संख्या 63565) जसीडीह- झाझा पैसेंजर ट्रेन को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. अब यह ट्रेन 3 अक्टूबर से जसीडीह से झाझा नहीं जा रही है. इसकी जानकारी आसनसोल डिवीजन के पीआरओ सुबल चंद्र मंडल ने दिया.
PRO श्री मंडल ने बताया कि इसकी जगह पर उसी समय स्टॉप के लिए एक ट्रेन चलेगी. बता दें कि यह ट्रेन आसनसोल से सुबह 9:45 बजे जसीडीह स्टेशन आती थी. इसके बाद जसीडीह से झाझा के लिए सुबह 10 बजे खुलती थी. इससे प्रतिदिन हजारों यात्री इस ट्रेन से यात्रा करते थे. लेकिन, आसनसोल डिवीजन की ओर से इसे हमेशा के लिए बंद कर दिया. इससे यात्रियों को झाझा जाने में काफी परेशानी हो सकती है.
साथ ही रेलवे को इस पैसेंजर ट्रेन से प्रतिदिन हजारों- लाखों रुपये की आमदनी भी थी. अब देखना है कि यह ट्रेन जब आसनसोल से जसीडीह आयेगी, तो यह ट्रेन जसीडीह स्टेशन में ही खड़ी रहेगी या उसे किसी दूसरे रेल लाइन पर चलायी जायेगी. ट्रेन बंद करने के संबंध में पीआरओ श्री मंडल ने बताया कि इसको लेकर अधिकारी से इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




