देवघर जिला परिषद के सीटों के आरक्षण पर लगी मुहर, 25 में से 14 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित, पढ़ें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

देवघर जिला परिषद के सीटों के आरक्षण पर मुहर लग गयी है. इसके तहत 25 सीटों में से 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो गयी है. इससे कइयों के सीट बदल जायेगी. जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान की सीट भी महिलाओं के लिए आरक्षित हो गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News (देवघर) : झारखंड में पंचायत चुनाव छठ पर्व के बाद होने की संभावना है. राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायती राज कार्यालय से भेजे गये देवघर जिला परिषद के 25 सीटों के आरक्षण पर मुहर लगा दी है. नये आरक्षण में देवघर जिला परिषद के 25 सीटों में से 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नये आरक्षण में वर्ष 2015 के आरक्षण के मुकाबले कई फेरबदल किये गये हैं. जिला परिषद प्रधान रीता देवी की सीट भाग संख्या- 20 को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है. वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान की सीट भाग संख्या-1 को भी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है.

वर्ष 2015 में जिला परिषद प्रधान रीता देवी का सीट भाग संख्या- 20 अनारक्षित अन्य था. अब इस सीट से किसी भी वर्ग की केवल महिलाएं चुनाव लड़ सकती है. आयोग द्वारा इस वर्ष के आरक्षण में फेरबदल किये जाने के बाद अब अधिसूचना जारी होने के समय जिला परिषद अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा की जायेगी. वर्तमान में जिला परिषद अध्यक्ष का पद महिला के लिए अनारक्षित अन्य है.

Also Read: JDU का मिशन 2024, मंत्री श्रवण कुमार बोले- बिहार को आलू व बालू कहनेवाले लोग झारखंड का नहीं कर पाये विकास
जिला परिषद की 25 सीटों के आरक्षण की स्थिति

भाग संख्या : कोटिवार (आरक्षण/अनारक्षित) : महिला/अन्य
1 : SC : महिला
2 : अनारक्षित : महिला
3 : अन्य पिछड़ा वर्ग : महिला
4 : SC : महिला
5 : अन्य पिछड़ा वर्ग : महिला
6 : अन्य पिछड़ा वर्ग : अन्य
7 : अनारक्षित : अन्य
8 : अनारक्षित : अन्य
9 : अनारक्षित : अन्य
10 : अनारक्षित : महिला
11 : अनारक्षित : महिला
12 : अन्य पिछड़ा वर्ग : महिला
13 : ST : महिला

भाग संख्या : कोटिवार (आरक्षण/अनारक्षित) : महिला/अन्य

14 : अनारक्षित : अन्य

15 : SC : अन्य

16 : अनारक्षित : महिला

17 : अनारक्षित : महिला

18 : अनारक्षित : महिला

19 : अनारक्षित : अन्य

20 : अनारक्षित : महिला

21 : अन्य पिछड़ा वर्ग : अन्य

22 : अनारक्षित : अन्य

23 : ST : अन्य

24 : ST : महिला

25 : ST : अन्य

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola