देवघर बाबा मंदिर के तत्कालीन मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने दस लाख का नहीं दिया हिसाब, शो कॉज जारी
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 25 Sep 2022 8:40 PM
मंदिर प्रशासक सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर देवीपुर सीओ सह मंदिर मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार ने बाबा मंदिर के तत्कालीन मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त को शो कॉज जारी पत्र प्राप्ति के साथ तीन दिनों के अंदर एडवांस का बिल जमा कराने का निर्देश दिया है, ताकि बिल का समायोजन किया जा सके.
Jharkhand News : बीते वर्ष शारदीय नवरात्र के समय देवघर बाबा मंदिर में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर तत्कालीन मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने दस लाख रुपये एडवांस में लिए थे. इसका आज तक इन्होंने हिसाब नहीं दिया है. हिसाब नहीं देने के कारण मंदिर प्रशासक सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुये शो कॉज जारी करने का आदेश दिया है. डीसी के आदेश पर देवीपुर सीओ सह मंदिर मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार ने श्री परिहस्त को शो कॉज जारी किया है.
तीन दिनों में एडवांस जमा करने का निर्देश
मंदिर प्रशासक सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर देवीपुर सीओ सह मंदिर मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार ने बाबा मंदिर के तत्कालीन मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त को शो कॉज जारी पत्र प्राप्ति के साथ तीन दिनों के अंदर एडवांस का बिल जमा कराने का निर्देश दिया है, ताकि बिल का समायोजन किया जा सके. जिक्र किया है कि 2021 में आपको दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए दस लाख रुपये अग्रिम दिये गये थे. अग्रिम के विरुद्ध आपके द्वारा अब तक मंदिर कार्यालय को किये गये खर्च का ब्योरा नहीं दिया गया है. बिल उपलब्ध नहीं होने के कारण बिल का समायोजन नहीं हो पाया है, जो काफी गंभीर बात है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री परिहस्त के कार्यकाल में काफी बिल का मिलान नहीं हो पाया है. इसकी अंदर ही अंदर जांच पूरी हो चुकी है.
कहते हैं मंदिर प्रभारी
देवघर बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम अभिजीत सिन्हा ने कहा कि तत्कालीन मुख्य प्रबंधक ही नहीं, अन्य वैसे कर्मी जिनको किसी कार्य के लिये एडवांस उपलब्ध कराया गया है, तो उन सभी को शो कॉज जारी कर बिल जमा कराने का निर्देश दिया गया है. मंदिर के सारे कार्य पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से हों, इस तरह की व्यवस्था की गई है.
रिपोर्ट : संजीव मिश्रा, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










