ePaper

MCD Election 2022: सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 BJP समर्थकों का नाम वोटर लिस्ट से गायब! चढ़ा सियासी पारा

Updated at : 04 Dec 2022 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
MCD Election 2022: सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 BJP समर्थकों का नाम वोटर लिस्ट से गायब! चढ़ा सियासी पारा

MCD Election 2022 Live: एमसीडी चुनाव के लिए रविवार को जारी मतदान के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से मिटा दिया गया है.

विज्ञापन

MCD Election 2022 Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए जारी वोटिंग के बीच बीजेपी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. मनोज तिवारी ने कहा कि सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से मिटा दिया गया है. मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि ये सभी बीजेपी के समर्थक थे. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार द्वारा रची गई बड़ी साजिश है.

फिर से चुनाव कराने की करेंगे मांग: मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि मतदाता सूची से बीजेपी मतदाताओं का नाम गायब होने को लेकर हम शिकायत करेंगे और फिर से चुनाव कराने की मांग करेंगे. बताते चलें कि दिल्ली में निगम चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. इस चुनाव में मुख्य तौर पर बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जो शाम साढ़े पांच तक चलेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब!

वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने भी पाया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है. अनिल कुमार ने दल्लूपुरा के एक पोलिंग बूथ पर कहा कि मेरा नाम ना ही वोटर लिस्ट में है और न ही हटाए गए मतदाताओं की सूची में है. उन्होंने कहा कि अधिकारी इसकी जांच कर रहे है. हालांकि, उनकी पत्नी ने मतदान किया है.

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से  की ये अपील

इन सबके बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की करते हुए कहा है कि एमसीडी में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. उन्होंने ट्वीट किया, साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है. सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है, दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं.

Also Read: MCD Election 2022: बल्लीमारान से चुनाव लड़ रहे BJP के रामदेव शर्मा सबसे अमीर प्रत्याशी, नहीं है कोई गाड़ी!

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola