Delhi News: दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मर्डर, पुलिस को फ्रिज में मिला युवती का शव, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज के अंदर एक लड़की का शव मिला है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला दिल्ली के हरिदास नगर का है. वहीं, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की तरह एक और हत्याकांड का मामला सामने आया है. दरअसल पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज के अंदर एक लड़की का शव मिला है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला दिल्ली के हरिदास नगर का है. वहीं, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी और मृतका लिवइन में थे. हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी. 

विज्ञापन

वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि साहिल गहलोत नाम के एक व्यक्ति ने अपने दोस्त निक्की यादव की मोबाइल केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाब दिया जब उसे पता चला कि निक्की यादव की शादी किसी और से हो रही है.

पुलिस ने की आरोपी की पहचान: हत्याकांड को लेकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने कहा है कि हत्याकांड के आरोपी की पहचान साहिल गहलोत के तौर पर हुई है. अभी तक की जांच में जो बात सामने आयी है उसके मुताबिक, आरोपी ने पहले गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को ढाबे के फ्रिज में रख दिया. गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस भी सामने आया था.

श्रद्धा मर्डर केस की तरह फ्रीज में रखा था शव: आरोपी ने हत्या के बाद महिला के शव को एक ढाबे के फ्रीज में रख दिया था. इससे पहले दिल्ली में  श्रद्धा मर्डर केस में भी आरोपी आफताब ने श्रद्धा पारकर की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया था. इस मर्डर केस से पूरे देश में सनसनी मच गई थी. बता दें, श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताभ अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola