इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, कोरोना वायरस ब्रेक के बाद होगा पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो चुका है. लेकिन ब्रिटिश अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार उनके 3 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड जाने से मना कर दिया है.
अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो चुका है. लेकिन ब्रिटिश अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार उनके 3 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड जाने से मना कर दिया है. ये नाम वापस उन्होंने कोरोना के संक्रमण की वजह से लिया है. हालांकि किन किन खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम अगले महीने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. जो कि तीनों खाली मैदान पर ही खेले जाएंगे. ये कोरोना वायरस के ब्रेक के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा.
सीरीज का पहला मैच 8 जुलाई को साउथैंप्टन के एजेस बाउल में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच 16 और 24 जुलाई को खेला जाएगा. बता दें कि वेस्टइंडीज की पूरी टीम 9 जून को इंग्लैंड पहुंच जाएगी जहां वो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ठहरेगी. उसके बाद पूरी टीम क्वारेंटाइन में रहेगी. और क्वारेंटाइन में ही रहकर अपनी ट्रेनिंग करेगी, यह पृथकवास 3 सप्ताह का होगा उसके बाद वे एजेस बाउल जाएंगे, बता दें कि एजेस बाउल को बायो सिक्योर होने की वजह से चुना गया है.
Also Read: दूसरों की बातों से विचलित हो जाते थे हार्दिक पंड्या, फिर रिकी पोंटिंग ने ऐसे की मदद
एजेस बाउल के बाहर ही होटल्स बने हुए हैं. बता दें कि मंगलवार को ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ना टेस्ट सीरीज की तारीखों का ऐलान किया था. जिसमें उन्होंने दिशा निर्देश भी बताए थे. इसमें यह भी कहा गया था कि पारी खत्म होने के बाद कोई भी खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे. जबकि विकेट लेने के बाद भी वैसा जश्न नहीं मनाया जाएगा जैसा कि आम तौर पर विकेट लेने के बाद मनाया जाता है.
आईए जानते हैं किन खिलाड़ियों का इस सीरीज के लिए चयन किया गया है.
कप्तानी की जिम्मेदारी जेसन होल्डर के कंधों पर होगी, ये हैं 14 सदस्यीय टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), जेरेमी ब्लैकवुड, रूमाह बॉनर, क्रेग ब्रेथवेट, शामराह ब्रूक्स, जॉन कैम्पबल, रॉस्टन चेज, रखीम कॉर्नवल, शेन डॉउरिच, कीमार होल्डर, शे होप, अल्जारी जोसफ, रेमन रीफर और कीमार रोच.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




