ePaper

वनडे में कई दोहरे शतक लगे हैं, लेकिन आज के दिन जो वीरेंद्र सहवाग ने किया वो सबसे है खास

Updated at : 08 Dec 2021 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
वनडे में कई दोहरे शतक लगे हैं, लेकिन आज के दिन जो वीरेंद्र सहवाग ने किया वो सबसे है खास

Virender Sehwag: साल 2011 में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने वेस्टइंडिज के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और नजफगढ़ के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट की परिभाषा ही बदलकर रख दी. चाहे वो टेस्ट हो या फिर वनडे, सहवाग सभी को एक जैसे खेलते थे.

undefined

अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाये. सहवाग को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिये काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज भी उनका क्रेज कम नहीं हुआ है. वहीं सहवाग ने आज ही के दिन एक बड़ा धमाका किया था.

undefined

वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने आज ही के दिन इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की थी. सहवाग ने कैरेबियन टीम के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 149 गेंदों में 219 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

undefined

वीरू वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद दूसरे पुरुष बल्लेबाज बने थे. सहवाग ने अपनी पारी में 25 चौके और 7 छक्के जड़े थें.

undefined

सहवाग एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर कप्तान वनडे में दोहरा शतक बनाया है. वेस्टइंडीज को खिलाफ कप्तानी करने उतरे सहवाग ने 219 रन की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था. सहवाग के ताबड़तोड़ पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 418 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था .

undefined

फिलहाल वनडे क्रिकेट का सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड भारतीय ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में कोलकाता में 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्के की मदद से 264 रनों का स्कोर बनाया था.

undefined

वनडे क्रिकेट में कुल 8 बल्लेबाजों ने दोहरे शतक बनाए हैं. रोहित शर्मा ने तीन बार ये करिश्मा किया तो सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल, फखर जमां, बेलिंडा क्लार्क व एमिलिया केर ने एक बार ये कमाल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola