ePaper

India vs South Africa: टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका में दूसरी सबसे बड़ी जीत, गेंदबाजों ने चटकाये 40 विकेट

Updated at : 30 Dec 2021 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
India vs South Africa: टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका में दूसरी सबसे बड़ी जीत, गेंदबाजों ने चटकाये 40 विकेट

Pretoria: India's bowler Mohammed Siraj, left, jumps as he celebrates after bowling South Africa's batsman Quinton de Kock 21 runs, during the fifth day of the Test Cricket match between South Africa and India at Centurion Park in Pretoria, South Africa, Thursday, Dec. 30, 2021. AP/PTI(AP12_30_2021_000121B)

भारत ने 2006-07 में जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका को 123 रन से हराया था. इसके अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2010-11 में 87 रन से हराया था. जबकि 2017-18 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रन से हराया था.

विज्ञापन

India vs South Africa: भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना लिया. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की धरती में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.

भारत ने 2006-07 में जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका को 123 रन से हराया था. इसके अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2010-11 में 87 रन से हराया था. जबकि 2017-18 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रन से हराया था.

Also Read: India vs South Africa: मोहम्मद शमी का टेस्ट में ‘डबल सेंचुरी’, कपिल देव और आर अश्विन का रिकॉर्ड का टूटा

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन भारत ने तीन विकेट गंवाकर 272 रन का स्कोर बनाया. दूसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया, उसके बाद तीसरे दिन टीम इंडिया अपने पहले दिन की पारी में केवल 55 रन जोड़कर 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी.

उसके बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 197 रन पर ढेर कर दिया. टीम इंडिया दूसरी पारी में 174 रन पर ऑल आउट हो गयी. फिर दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 191 रन पर ढेर कर मुकाबला 113 रन से जीत लिया.

पहले टेस्ट में गेंदबाजों का दबदबा

पहले टेस्ट में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. गेंदबाजों ने पहले टेस्ट में चार दिन में 40 विकेट चटकाये. जिसमें तेज गेंदबाजों ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने कुल 8 विकेट चटकाये. जिसमें पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट लिये. बुमराह ने 5, मोहम्मद सिराज ने 3, शार्दुल ठाकुर ने 2 और आर अश्विन ने 2 विकेट चटकाये.

भारत ने जीत के साथ किया साल का अंत

टीम इंडिया ने साल 2021 का शानदार अंक किया है. भारत ने 2021 की शुरुआत जीत के साथ की थी. ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में भारत ने 3 विकेट से हराया था. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से रौंदकर साल का जीत के साथ अंत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola