ePaper

T20 WC: पाक ड्रेसिंग रूम में मेहमान बनकर पहुंची स्कॉटलैंड की टीम, जमकर हुई खातिरदारी, देखें वीडियो

Updated at : 08 Nov 2021 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
T20 WC: पाक ड्रेसिंग रूम में मेहमान बनकर पहुंची स्कॉटलैंड की टीम, जमकर हुई खातिरदारी, देखें वीडियो

T20 World Cup 2021, Pakistan vs Scotland: पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच 72 रन से जीता. हालांकि, इस मुकाबले को जीतने से पहले ही वो सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी.

विज्ञापन

T20 World Cup 2021, Pakistan vs Scotland: पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम (66) और अनुभवी शोएब मलिक (18 गेंद में नाबाद 54 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां आइसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो के अपने अंतिम मैच में स्कॉटलैंड पर 72 रन से बड़ी जीत दर्ज की. पाकिस्तान सुपर 12 चरण के पांचों मैच जीतकर 10 अंक लेकर शीर्ष पर रहा, जिससे सेमीफाइनल में 11 नवंबर को उसका सामना दुबई में ऑस्ट्रेलिया से होगा.

https://twitter.com/ICC/status/1457480949608824836

पाकिस्तान ने जहां अपने सारे मैच जीते, तो वहीं स्कॉटलैंड ने अपने सभी मैच गंवाकर टूर्नामेंट का अंत किया. पाकिस्तान ने आजम की 47 गेंद की सयंमित अर्धशतकीय पारी के बाद अंत में मैन ऑफ द मैच’ मलिक की छह छक्के और एक चौके जड़ित ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 189 रन विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं इस जीत के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां स्कॉटलैंड के खिलाड़ी पाक टीम की मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाते नजर आये हैं.

Also Read: ऐसे टूटा कोहली का T20 WC जीतने का सपना, टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण आया सामने

बता दें कि मैच के बाद ICC ने अपने ट्वीटर अकांउट से पाक ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पाक खिलाड़ी अरपने साथ हैरिस रउफ (Haris Rauf) का बर्थडे बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस बर्थडे पार्टी में स्कॉटलैंड की पूरी टीम मेहमान बनकर पहुंची. और, कमाल की बात ये रही कि पाकिस्तान ने ड्रेसिंग रूम आए अपने इस मेहमान की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी. वीडियो में देखा जा सकता है कि हैरिस रउफ ने अपने 28वें बर्थडे का केक काटा, और उसकी पहली बाइट स्कॉटिश खिलाड़ियों को खिलाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola