T20 World Cup: पाकिस्तान की जीत से भारत को फायदा, अब सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचेगी कोहली एंड कंपनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2021 7:31 AM
T20 World Cup 2021, India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम होने जा रहा है, इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल की दौड़ में आगे निकल जाएगी.
T20 World Cup 2021: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत पर पहले मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम टी-20 विश्व कप के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को भी मात दे दी है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने कीवी टीम से अपना बदला चुकता भी कर लिया, चूंकि न्यूजीलैंड हाल ही में पाकिस्तान दौरे से ऐन मौके पर पीछे हट गयी थी. लगातार दूसरे मैच में एक और बड़ी टीम को मात देकर उसने अपनी जगह सेमीफाइनल में तकरीबन पक्की कर ली है. वहीं इस मुकाबले को लेकर जो सबसे अहम बात है वो ये कि इस जीत से टीम इंडिया को भी फायदा होगा.
बता दें कि पाकिस्तान के बाकी के तीन मैच अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ है. ऐसे में उसकी सेमीफाइनल की राह भारत और न्यूजीलैंड की तुलना में बेहद आसान है. वहीं भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम होने जा रहा है, इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल की दौड़ में आगे निकल जाएगी.
पाकिस्तान के बाद अगर भारत भी न्यूजीलैंड को हरा देता है और फिर दोनों टीमें अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है, तो पाकिस्तान 10 अंकों के साथ टॉप पर और भारत आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगा. ऐसे में दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
बता दें कि पाकिस्तान पहले ही भारत को 10 विकेट से बड़ी हार दे चुका है. ऐसे में टूर्नामेंट में अब आगे चलकर रन रेट का पेंच ना अटक जाए, इसलिए भारत उम्मीद कर रहा था कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हरा दे. क्योंकि कीवी टीम अगर जीत जाती तो आगे के सफर में भारत को उसे पीछे धकेलने के लिए रन रेट के चक्कर में उलझना पड़ सकता है. वहीं अपने पहले मैच में अफगानिस्तान ने 130 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. ऐसे में उसका नेट रन रेट फिलहाल +6.500 का है. नेट रन रेट के मामले में ये शुरुआती बढ़त अफगानिस्तान के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खोल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










