ePaper

हेलीकॉप्टर शॉट में परफेक्शन से लेकर धौनी की तरह जमीन में सोने तक सब कुछ किया सुशांत ने फिल्म को सफल बनाने में

Updated at : 15 Jun 2020 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर शॉट में परफेक्शन से लेकर धौनी की तरह जमीन में सोने तक सब कुछ किया सुशांत ने फिल्म को सफल बनाने में

धौनी के करीबी मित्र और उनके जीवन पर बनी फिल्म के सह निर्माता अरूण पांडे ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस फिल्म के निर्माण के दौरान बिताये गए क्षणों को याद किया

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धौनी के करीबी मित्र और उनके जीवन पर बनी फिल्म के सह निर्माता अरूण पांडे ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस फिल्म के निर्माण के दौरान बिताये गए कई क्षणों को याद किया जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता. सुशांत पर इस शानदार क्रिकेटर को बड़ी स्क्रीन पर उतारने का बड़ा दबाव था लेकिन इस अभिनेता ने इस किरदार को दमदार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

भले ही इसके लिए उन्हें पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे के साथ ट्रेनिंग करने के लिए नौ महीने बिताने पड़े हों या फिर धौनी का ट्रेडमार्क शॉट हेलीकॉप्टर के लिए लगातार अभ्यास करना हो, सुशांत ने इनके लिए काफी मेहनत की और इसका अंदाजा उनके ऑन स्क्रीन परफोरमेंस से लगाया जा सकता है.

Also Read: जब सुशांत सिंह राजपूत के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ को देखकर चौक गये थे धौनी

पांडे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वह फिल्म बनाने के दौरान काफी चिंतित था कि वह धोनी के जीवन को बड़ी स्क्रीन पर बखूबी उतार पाएगा या नहीं. वह फिल्म रिलीज (2016) से पहले काफी दबाव में था. ” पांडे अभी तक सुशांत की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे, उन्होंने कहा, ‘‘वह मुझे कहता था, उम्मीद करता हूं कि मैं अच्छा करूंगा, वर्ना माही के लाखों प्रशंसक मुझे कभी भी माफ नहीं करेंगे.

लेकिन वह इतना मेहनती था कि मुझे पूरा भरोसा था कि वह अच्छा काम करेगा और उसने किया भी. ” उन्होंने कहा, ‘‘एक दिन हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास करते हुए उसकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. हमने सोचा कि वह थोड़ा आराम करेगा और कुछ देर बाद आएगा लेकिन उसने कहा कि ‘मेरे कारण कोइ देर नहीं होनी चाहिए. ‘ और वह एक हफ्ते में ही अभ्यास करने वापस आ गया. ”पांडे ने कहा, ‘‘वह माही से काफी सवाल पूछा करता था, छोटी छोटी चीजें ही अंतर पैदा करती हैं. दोनों बिहार से थे तो उन दोनों के बीच तालमेल बनाने में मदद मिली. ”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धौनी के एयर इंडिया कॉलोनी मकान में गए थे. माही ने याद किया कि वह कहां बैठते थे, खाते थे तो सुशांत भी किरदार को महसूस करने के लिए ऐसा करता था. घर में ऐसा भी स्थान था जहां माही जमीन पर लेटता था तो सुशांत ने भी ऐसा ही किया. वह धौनी का किरदार निभाने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानता था. ”

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कुछ करेगा, वह इतना जिंदादिल था. लॉकडाउन से पहले हमने साथ में ही जिम सत्र में हिस्स लिया था और हम नियमित रूप से संपर्क में थे. उसके जाने की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा. ”

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola