ePaper

जय शाह की टीम ने एक रन से जीता रोमांचक मुकाबला, सौरव गांगुली की धुंआधार पारी गयी बेकार

Updated at : 04 Dec 2021 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
जय शाह की टीम ने एक रन से जीता रोमांचक मुकाबला, सौरव गांगुली की धुंआधार पारी गयी बेकार

शनिवार को कोलकाता में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक होनी है, इससे पहले बीसीसीआई अधिकारियों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया.

विज्ञापन
undefined

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की टीम को शुक्रवार कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गये एक प्रदर्शनी मैच के दौरान बीसीसीआइ अध्यक्ष एकादश की टीम जय शाह की अगुआई वाली सचिव एकादश ने एक रन से हरा दिया.

undefined

15-15 ओवर के मैच में गांगुली छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. ‘फिनिशर’ की भूमिका निभा रहे गांगुली ने 20 गेंद में दो छक्के और चार चौकों की मदद से 35 रन बनाये.

undefined

बता दें कि सौरव गांगुली को मैच के नियमों के अनुसार रिटायर होना था और उनकी टीम महज एक रन से पीछे रह गयी और रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

undefined

बता दें कि मैच में इससे पहले बल्लेबाजी का फैसला करके बीसीसीआइ सचिव एकादश ने अरूण धूमल (36) और जयदेव शाह (40) के बीच 92 रन की भागीदारी से तीन विकेट पर 128 रन बनाये.

undefined

वहीं मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन और सौरव गांगुली ने मिल कर नयी गेंद से गेंदबाजी भी की. गांगुली ने अपने तीन ओवर में 19 रन और अजहरूद्दीन ने दो ओवर में आठ रन दिये.

undefined

बता दें कि मैच में बीसीसीआई सचिव शाह ने भी अपने गेंदबाजी का जलवा दिखाया. जय शाह ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल करते हुए सात ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

undefined

BCCI सचिव जय शाह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन (2) को भी LBW आउट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola