ePaper
Live Updates

IPL 2022 Mega Auction: ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, सुरेश रैना का सफर समाप्त

Updated at : 13 Feb 2022 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction: ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, सुरेश रैना का सफर समाप्त

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है. 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि सुरेश रैना पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया. ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

आईपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी बिके, 5 अरब 51 करोड़ 70 लाख हुए खर्च

आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी बिके. जिसमें कुल 5 अरब, 51 करोड़ और 70 लाख रुपये खर्च हुए. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पूरा पैसा खत्म कर दिया. जबकि सबसे अधिक पैसे चेन्नई सुपर किंग्स ने बचाये. चेन्नई के पास अबभी 2.95 करोड़ रुपये शेष बचे हैं.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन समाप्त

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है. 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि सुरेश रैना पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया. चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर पर सबसे अधिक बोली लगाकर 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. जबकि ऑक्शन के दूसरे दिन लियाम लिविंग्स्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा. ऑक्शन के आखिरी सत्र में उमेश यादव और अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी को केकेआर ने खरीदा. केकेआर ने उमेश यादव को दो करोड़ और नबी को एक करोड़ रुपये में खरीदा.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

सिद्धार्थ कौल को आरसीबी ने 75 लाख रुपये में खरीदा

सिद्धार्थ कौल को आरसीबी ने 75 लाख रुपये में खरीदा. कौल का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

मोहम्मद नबी को केकेआर ने एक और उमेश यादव को दो करोड़ रुपये में खरीदा

अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी को केकेआर ने एक करोड़ और तेज गेंदबाज उमेश यादव को दो करोड़ रुपये में खरीदा.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

अबतक 190 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीदा, इतने रुपये लुटाये

दो दिनों तक चली नीलामी में अबतक 190 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने खरीदा. जिसमें 60 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को खरीदने में कुल 5 अरब, 38 करोड़, 95 लाख रुपये खर्च हुए हैं.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

नीलामी के आखिरी सत्र के लिए स्टेज पर लौटे ह्यू एडमीड्स

आईपीएल नीलामी के नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स आखिरी फेज के लिए स्टेज पर लौटे. उनका स्वागत तालियों के साथ किया गया. मालूम हो नीलामी के पहले दिन वो अचानक गिर गए थे. जिसके बाद नीलामी रोक दी गई थी. उनकी जगह पर चारू शर्मा ने नीलामी का भार संभाला.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा. अर्जुन तेंदुलकर पिछले आईपीएल में भी मुंबई की टीम में शामिल हुए थे. हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था. अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

वरुण ऐरोन को केकेआर ने 50 लाख रुपये में खरीदा

झारखंड के तेज गेंदबाज वरुण ऐरोन को केकेआर ने 50 लाख रुपये में खरीदा. ऐरोन ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था. वरुण ऐरोन ने दिल्ली, आरसीबी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके हैं.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

टीम साउथी को केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा

टीम साउथी को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सबसे अधिक बोली लगाकर 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

एविन लुईस को लखनऊ ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

करुण नायर को राजस्थान रॉयल्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा

करुण नायर को राजस्थान रॉयल्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

क्रिस जॉर्डन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.6 किरोड़ रुपये में खरीदा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

उमेश यादव को नहीं मिला कोई खरीदार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव को ऑक्शन के दूसरे दिन भी कोई खरीदार नहीं मिला. उन्हें खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

मैथ्यू वेड को 2.40 करोड़ रुपये में गुजरात ने खरीदा

मैथ्यू वेड को 2.40 करोड़ रुपये में गुजरात ने खरीदा. मैथ्यू वेड का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

ऋद्धिमान साहा को गुजरात टाइटंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा

ऋद्धिमान साहा को गुजरात टाइटंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा. साहा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

सैम बिलिंग्स को केकेआर ने दो करोड़ रुपये में खरीदा

सैम बिलिंग्स को केकेआर ने दो करोड़ रुपये में खरीदा. उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये ही रखा था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

शाकिब अल हसन को नहीं मिला कोई खरीदार

शाकिब अल हसन को नहीं मिला कोई खरीदार. शाकिब ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेविड मिलर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा. राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा था. मिलर ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा था. मिलर पर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने बोली लगायी.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

अशोक शर्मा को केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदा

अशोक शर्मा को केकेआर ने 55 लाख रुपये में खरीदा. अशोक शर्मा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. अशोक को खरीदने के लिए केकेआर और राजस्थान रॉयल्स ने रुची दिखायी.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

काइल मेयर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख खरीदा

काइल मेयर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख, तो करण शर्मा को 20 लाख रुपये में खरीदा.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

झारखंड के सुशांत मिश्रा को नहीं मिला कोई खरीदार

झारखंड के युवा तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को नीलामी में कोई भी खरीदार नहीं मिला. उन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था. सुशांत मिश्रा अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से खेल चुके हैं.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को मुंबई इंडियंस को 1 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को मुंबई इंडियंस को 1 करोड़ रुपये में खरीदा. मेरेडिथ का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था. मेरेडिथ ने पंजाब किंग्स की ओर से 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाये.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

अल्जारी जोसेफ को गुजरात टाइटंस ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को गुजरात टाइटंस ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा. अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था. जोसेफ पर गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने बोली लगायी. जोसेफ इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे. जिसमें उन्होंने 3 मैच में 6 विकेट लिये थे.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

शॉन एबट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन एबट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा. शॉन एबट का बेस प्राइस 75 लाख था. शॉन एबट को इससे पहले आरसीबी ने खरीदा था. एबट ने दो आईपीएल मैच खेले, जिसमें केवल 15 रन बनाये.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

अबतक 133 खिलाड़ियों की हुई नीलामी

आईपीएल मेगा ऑक्शन में अबतक 133 खिलाड़ियों की नीलामी को गयी है. जिसमें 41 विदेशी खिलाड़ी शामिल है. 133 खिलाड़ियों को कुल 4,99,15,00,000 रुपये में खरीदा गया.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

प्रशांत सोलंकी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा

मुंबई के गेंदबाज प्रशांत सोलंकी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा. प्रशांत सोलंकी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 5 विकेट चटकाया था.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

वैभव अरोरा को पंजाब किंग्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा

वैभव अरोरा को पंजाब किंग्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा. 24 साल के वैभव को इससे पहले केकेआर ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा

सिंगापुर के बल्लेबाज अनकैप्ड ऑलराउंडर टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा. टिम डेविड ने आईपीएल में केवल मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें उन्होंने केवल 1 रन बनाया. टिम डेविड इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले थे.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

रोमारियो शेफर्ड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा. शेफर्ड इसबार आईपीएल में डेब्यू करेंगे.

9:25 PM. 13 Feb 229:25 PM. 13 Feb

मिशेल सेंटनर को चेन्नई ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा. सेंटनर ने अबतक 6 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 32 रन और 6 विकेट चटकाये हैं.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

यश दयाल को गुजरात ने खरीदा

यश दयाल को गुजरात टाइटंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

अंडर-19 स्टार राज बावा को पंजाब किंग्स ने खरीदा

अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार रहे राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ रुपये की बोली में अपनी टीम में शामिल किया.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

अजिंक्य रहाणे हुए कोलकाता के

अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

लुंगी एनगिडी को नहीं मिला कोई खरीदार

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी कोई खरीदार नहीं मिला.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

चेतेश्वर पुजारा, क्रिस जोर्डन, एरोन फिंच को नहीं मिला कोई खरीदार

चेतेश्वर पुजारा, सौरव तिवारी, क्रिस जोर्डन और एरोन फिंज जैसे बड़े खिलाड़ियों को आज कोई खरीदार नहीं मिला. अनसोल्ड रहने वालों में मार्नस लाबुस्चगने और इयोन मोर्गन भी शामिल हैं.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

शिवम दूबे को चेन्नई ने खरीदा 

चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दूबे को 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

ओडिन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने खरीदा

आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स ने औडिन स्मिथ को 6 करोड़ रुपये में खरीदा.

4:28 PM. 13 Feb 224:28 PM. 13 Feb

लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा.

11:32 AM. 13 Feb 2211:32 AM. 13 Feb

नीलामी में सबसे महंगे 5 खिलाड़ी

ईशान किशन – मुंबई इंडियंस – 15.25 करोड़ रुपये

दीपक चाहर – चेन्नई सुपर किंग्स – 14 करोड़ रुपये

श्रेयस अय्यर – कोलकाता नाइट राइडर्स – 12.25 करोड़ रुपये

शार्दुल ठाकुर – दिल्ली कैपिटल्स – 10.75 करोड़ रुपये

हर्षल पटेल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 10.75 करोड़ रुपये

11:32 AM. 13 Feb 2211:32 AM. 13 Feb

मनीष पांडे की वैल्यू घट गयी

सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाज मनीष पांडे की वैल्यू इस नीलामी में घट गयी. उन्हें लखनऊ ने 4.6 करोड़ में खरीदा. हैदराबाद में मनीष की सैलरी 11 करोड़ थी. उनकी वैल्यू में 58 फीसदी की कमी आयी है. पिछले वर्ष मनीष पांडे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने का आरोप लगा था. अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी कमाल नहीं दिखा सके थे.

11:32 AM. 13 Feb 2211:32 AM. 13 Feb

नया चेहरा सदारंगानी ने चमक बिखेरी

20 लाख के बेस प्राइस वाले अभिनव सदारंगानी को 2.60 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा. इनके ऊपर कोलकाता, दिल्ली और गुजरात ने बोली लगायी. अभिनव कर्नाटक से खेलते हैं. तेजी से रन बनाने में माहिर है.

11:32 AM. 13 Feb 2211:32 AM. 13 Feb

सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने आवेश खान

अनकैप्ड प्लेयर्स में सबसे महंगे आवेश खान 10.00 करोड़ में बिके, जिनकी बेस प्राइस 20 लाख थी. 50 गुना अधिक कीमत लगी. 40 लाख बेस प्राइस वाले शाहरुख और तेवतिया को 9-9 करोड़ मिले. राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ व 20 लाख बेस प्राइस वाले अनुज रावत 3.40 करोड़ में बिके.

11:32 AM. 13 Feb 2211:32 AM. 13 Feb

15.25 करोड़ रुपये में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

फ्रेंचाइजियों में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर लंबी लड़ाई देखने को मिली. मुंबई और अहमदाबाद में ईशान को शामिल करने के लिए करीब 10 मिनट तक होड़ लगी. इसके बाद निकोलस पूरन (8 मिनट), शाहरुख खान (8 मिनट) और तेवतिया (8 मिनट) की नीलामी में देखने को मिला.

10:17 AM. 13 Feb 2210:17 AM. 13 Feb

फ्रेंचाइजी के पास टीम बनाने का आखिरी मौका

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का आज दूसरा और आखिरी दिन है. पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें 74 खिलाड़ी बिके. आज दूसरे दिन फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम पूरी करने का आखिरी मौका है. नीलामी में कुल 600 खिलाड़ी शामिल हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola