ePaper

IPL 2 New Teams Auction : अहमदाबाद और लखनऊ आईपीएल की दो नयी टीमें, BCCI के खजाने में आये 12 हजार करोड़ रुपये

Updated at : 26 Oct 2021 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2 New Teams Auction : अहमदाबाद और लखनऊ आईपीएल की दो नयी टीमें, BCCI के खजाने में आये 12 हजार करोड़ रुपये

कोलकाता के दिग्गज उद्योगपति संजीव गोयनका के आरपी-एसजी समूह ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग की लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये में खरीदी, जबकि अंतरराष्ट्रीय इक्विटी निवेश फर्म सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 5600 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम की.

विज्ञापन

IPL 2 New Teams Auction: आईपीएल में अब 8 नहीं बल्कि 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. दो नयी टीमें सामने आ चुकी हैं. पहली टीम अहमदाबाद और दूसरी टीम लखनऊ है.

कोलकाता के दिग्गज उद्योगपति संजीव गोयनका के आरपी-एसजी समूह ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग की लखनऊ फ्रेंचाइजी 7090 करोड़ रुपये में खरीदी, जबकि अंतरराष्ट्रीय इक्विटी निवेश फर्म सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी 5600 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम की.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 2022 से आईपीएल में हिस्सा लेने वाली दो नयी टीमों से 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास मिलने की उम्मीद थी लेकिन उसे 12,690 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

लखनऊ पर दावा ठोकने के बाद संजीव गोयनका ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में कहा, आईपीएल में वापसी कर अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा, हमें अब एक अच्छी टीम बनानी है.

बीसीसीआई को हुई मोटी कमाई

आईपीएल की दो नयी टीमों की नीलामी से बीसीसीआई को मोटी कमाई हुई. बीसीसीआई को करीब 12290 हजार करोड़ रुपये की कमाई हुई.

फ्रेंचाइजी खरीदने की दौड़ में पीछे रह गयीं ये कंपनियां

फ्रेंचाइजी को खरीदने की दौड़ में पिछड़ने वाली बड़ी कंपनियों में गौतम अडानी का अडानी समूह शामिल है जिसने लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. मैनचेस्टर यूनाईटेड का स्वामित्व रखने वाले ग्लेजर और टोरेंट समूह की बोली भी शीर्ष दो बोली में शामिल नहीं रही. बाइस कंपनियों ने 10 लाख रुपये का निविदा दस्तावेज खरीदा था लेकिन नयी टीमों का आधार मूल्य दो हजार करोड़ रुपये होने के कारण सिर्फ पांच या छह गंभीर दावेदार ही दौड़ में थे.

RPSG समूह पहले भी रहा है आईपीएल का हिस्सा

RPSG समूह पहले भी आईपीएल का हिस्सा रहा है. उसके पास राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम थी. जो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के दो साल बाहर होने के बाद 2016 और 2017 में पुणे की टीम ने हिस्सा लिया था.

लखनऊ टीम का होम ग्राउंड होगा श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम

खबर है कि लखनऊ की टीम अपना होम ग्राउंड लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम को बनायेगी. जिसका उद्घाटन 2018 में किया गया. इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 50,000 की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola