पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा तो दिल्ली के पास सबसे कम, जानिए मेगा ऑक्शन कैसा होगा टीमों का हाल

IPL 2022 Retention: प्रीति ज़िंटा की पंजाब किंग्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों- मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है. इस टीम के पास ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये की धनराशि बची है.
IPL 2022 Retention: आईपीएल 2022 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने रिटेन किये गये खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है. चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां अपने सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अपनी टीम में बरकरार रखा है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) पर भी फ्रेंचाइजी टीम ने भरोसा कायम रखा है. 8 टीमों को खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए 90 करोड़ रुपए की अनुमति मिली थी. फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें से यह रकम कम हो गई. आइए जानते हैं किस टीम के पास कितनी रकम बची है.
मेगा ऑक्शन से पहले टीमों के पर्स होगी इतने पैसे
-
पंजाब किंग्स – 72 करोड़ रुपए
-
सनराइजर्स हैदराबाद – 68 करोड़ रुपए
-
राजस्थान रॉयल्स – 62 करोड़ रुपए
-
आरसीबी – 57 करोड़ रुपए
-
सीएसके – 48 करोड़ रुपए
-
केकेआर – 48 करोड़ रुपए
-
मुंबई इंडियंस – 48 करोड़ रुपए
-
दिल्ली कैपिटल्स – 47.5 करोड़ रुपए
आइपीएल-2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. इस बार दो नयी टीमें भी जुड़ेंगी. हर टीम कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का खर्च 42 करोड़ होगा. ऑक्शन के लिए एक टीम का पर्स 90 करोड़ है, वहीं दो नयी टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसंबर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं.
Also Read: IPL 2022: इन 5 धुरंधर भारतीय खिलाड़ियों से उनकी टीमों ने ही किया किनारा, अब नीलामी में लगेगा महंगा दांव!
रिटेन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी केन विलियमसन रहे. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया. जबकि ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया. ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने आईपीएल सैलरी के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. तीनों खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमें बराबर 16 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




