ePaper

IPL 2022: हरभजन सिंह बहुत जल्द लेंगे आईपीएल से संन्यास, संभालेंगे नयी जिम्मेदारी

Updated at : 07 Dec 2021 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: हरभजन सिंह बहुत जल्द लेंगे आईपीएल से संन्यास, संभालेंगे नयी जिम्मेदारी

**EDS: COMBO PHOTO** Mumbai: New Zealand bowler Ajaz Patel celebrates after taking ten wickets in an innings during the 2nd day of the 2nd test match between India and New Zealand at Wankhede stadium in Mumbai, Saturday, Dec. 4, 2021. (PTI Photo/Shashank Parade)(PTI12_04_2021_000201B)

पिछले आईपीएल के पहले चरण में 41 साल के हरभजन सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन लीग के यूएई चरण में एक भी मैच नहीं खेले.

विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से पहले बड़ी घोषणा करने वाले हैं. ऐसी खबर है कि भज्जी बहुत जल्द आईपीएल को अलविदा कह देंगे. हालांकि वो पूरी तरह से लीग से नहीं हटेंगे, बल्कि एक बड़ी फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के अहम सदस्य के रूप में नजर आएंगे.

पिछले आईपीएल के पहले चरण में 41 साल के हरभजन सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन लीग के यूएई चरण में एक भी मैच नहीं खेले. उम्मीद है कि हरभजन सिंह अगले हफ्ते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करेंगे और इसके बाद उनके कुछ फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ से जुड़ने की पेशकश में से किसी एक को स्वीकार करने की उम्मीद है.

Also Read: IPL 2022: ये 6 कैप्ड खिलाड़ी नीलामी में हो सकते हैं सबसे महंगे, आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी

सूत्र के अनुसार खबर है कि भज्जी आईपीएल में सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बनने की हो सकती है. खबर है फ्रेंचाइजी भज्जी के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है.

Also Read: IPL 2022 Retention: रविंद्र जडेजा को पहले रिटेन करने के पीछे एमएस धोनी की बड़ी योजना, CSK के लिए दिया बलिदान

हरभजन ने हमेशा खिलाड़ियों को निखारने में रुचि दिखाई है और एक दशक तक मुंबई इंडियन्स से जुड़े रहने के दौरान बाद के वर्षों में टीम के साथ उनकी यही भूमिका थी. पिछले साल केकेआर के साथ जुड़े रहने के दौरान हरभजन ने वरूण चक्रवर्ती का मार्गदर्शन करने में काफी समय बिताया.

आईपीएल के पिछले सत्र की खोज रहे वेंकटेश अय्यर ने इससे पहले खुलासा किया था कि हरभजन ने केकेआर की ओर से उनके एक भी मैच नहीं खेलने से पहले कुछ नेट सत्र के बाद कहा था कि वह लीग में सफल रहेंगे.

यहां तक कि पिछले सत्र में केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान इयोन मोर्गन ने भी टीम चयन के मामलों में हरभजन की सलाह मानी थी.

सूत्र ने कहा, हरभजन सत्र खत्म होने के बाद संन्यास की औपचारिक घोषणा करना चाहता है. एक फ्रेंचाइजी के साथ उसने विस्तृत बात की है जिसने काफी रुचि दिखाई है लेकिन करार की औपचारिकता पूरी होने के बाद ही वह इस बारे में बात करना पसंद करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola