Live Updates

IPL 2020 CSK vs MI : चेन्नई की उम्मीद टूटी, मुंबई ने 10 विकेट से हराकर प्ले ऑफ में प्रवेश किया

Updated:
विज्ञापन

IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेले गये मैच में मुंबई ने चेन्नई को 10 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही चेन्नई की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गयी. आज का मैच शारजाह में गया जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. लेकिन चेन्नई की शुरुआत बहुत ही खराब रही और एक वक्त ऐसा भी था कि मात्र तीन रन पर टीम ने चार विकेट खो दिये थे. सैम करण एकमात्र सफल बल्लेबाज थे जिन्होंने 52 रन बनाया और उनकी पारी की बदौलत चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 115 रन का टारगेट दिया है. आज टीम के कप्तान और चेन्नई की उम्मीद महेंद्र सिंह धौनी भी कुछ कमाल नहीं कर पाये और मात्र 16 रन बनाकर आउट हो गये. जवाब में मुंबई इंडियंस ने बिना कोई विकेट खोये 13वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया. मुंबई ने इस जीत के साथ ही प्ले ऑफ में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. चेन्नई की ओर से आज टीम में शामिल किये गये ऋतुराज और जगदीशन अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

विज्ञापन

मुंबई ने चेन्नई को 10 विकेट से हराया

चेन्नई और मुंबई के बीच खेले गये मैच में मुंबई ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और प्ले ऑफ में अपने लिए जगह बनायी. आज के मैच में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और उसने किसी भी क्षेत्र में प्रभावित करने वाला खेल नहीं दिखाया. मुंबई की ओर से ईशान कृष्ण और डि कॉक ने शानदार तरीके से खेलते हुए लक्ष्य को साध लिया. ईशान ने 68 और डिकॉक ने 46 रन बनाया.

आसान जीत की ओर अग्रसर मुंबई

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दिये 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस आसान जीत की ओर अग्रसर है. उसने सात ओवर में बिना कोई विकेट खोये 64 रन बना लिये हैं.

116 रन के स्कोर पर दर्ज कर चुकी है पंजाब के खिलाफ जीत

चेन्नई ने अपने न्यूनतम स्कोर 116 पर पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज की है, यही कारण है कि फैंस इस उम्मीद में हैं कि शायद आज चेन्नई फिर वही करिश्मा करे, लेकिन चेन्नई की टीम में पहले वाली धार नजर नहीं आ रही है.

सैम ने बनाया 52, जीत के लिए मुंबई को दिया 115 रन का टारगेट

आईपीएल के मुकाबले में बहुत ही खराब शुरुआत के बाद चेन्नई की टीम थोड़ी संभली और सैम करण की धैर्यवान पारी की बदौलत मुंबई को जीत के लिए 115 रन का टारगेट दिया. सैम करण इनिंग के अंतिम बॉल में आउट हुए और 52 रन बनाया.

सैम करण का स्कोर 20 के पार पहुंचा

मुंबई के साथ खेले जा रहे मैच में चेन्नई के खिलाड़ी अभी सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं, उनका स्कोर 25 हो गया है. उनसे पहल धौनी ने 16 रन बनाये थे.

दीपक चहर भी आउट, सीएसके को लगा सातवां झटका

धौनी के आउट होने के बाद तमाम उम्मीदों को छोड़ चुके सीएसके के फैंस की हालत तब और खराब हो गयी जब दीपक चहर को राहुल चहर ने आउट कर दिया. राहुल भी शून्य पर पवेलियन रवाना हो गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola