ePaper

IND vs ENG: रोहित शर्मा टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ 20 जून को जायेंगे इंग्लैंड, कई सीनियर खिलाड़ी रवाना

Updated at : 16 Jun 2022 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: रोहित शर्मा टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ 20 जून को जायेंगे इंग्लैंड, कई सीनियर खिलाड़ी रवाना

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट और सफेद गेंद की सीरीज के लिए रवाना हो गये हैं. रवाना होने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा शामिल नहीं हैं. इसके बाद उनके चोटिल होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी. हालांकि थोड़े समय बाद ही उनके फिट होने का दावा किया गया.

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और अपनी टीम के साथियों के साथ एक मात्र टेस्ट मैच के लिए 20 जून को इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं. इस टेस्ट पुनर्निधारित टेस्ट मैच के बाद भारत को वहां तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है. इंडियन प्रीमियर लीग के व्यस्त सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू टी-20 सीरीज के लिए रोहित को आराम दिया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट लाल गेंद के कप्तान के रूप में रोहित के लिए पहला महत्वपूर्ण टेस्ट होगा.

कई सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना 

इस बीच, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और शुभमन गिल सहित कई भारतीय खिलाड़ी गुरुवार सुबह इंग्लैंड के लिए उड़ान भर चुके हैं. रोहित की अनुपस्थिति से उनके चोटिल होने की अटकलें लगायी जाने लगी थी. हालांकि, स्पोर्ट्स टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कप्तान पूरी तरह से फिट हैं और 20 जून को टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ बेंगलुरु से इंग्लैंड की यात्रा करेंगे.

Also Read: IPL 2022: महान सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ, रोहित शर्मा से कर दी तुलना
एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेला जायेगा पहला टेस्ट

भारतीय टेस्ट टीम पिछले साल के दौरे से बचे हुए पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसे भारतीय शिविर में कोरोना वायरस के मामले आने के बाद स्थगित कर दिया गया था. यह मैच एक जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाना है. भारत को केएल राहुल की कमी खलेगी जो अपनी कमर की चोट के इलाज के लिए जर्मनी जायेंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी-20 आई सीरीज से बाहर होने के बाद, वह आगामी इंग्लैंड दौरे पर भी बाहर हो गये हैं.


आईपीएल में केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन

केएल राहुल ने आखिरी बार इस साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था और आखिरी बार आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए देखा गया था, जो टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने 51.33 की औसत से 616 रन बनाए और आईपीएल में 135.38 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये. उनकी अगुवाई में नयी टीम लखनऊ प्लेऑफ में पहुंची.

Also Read: विराट कोहली के फॉर्म पर शाहीद अफरीदी का बेतुका बयान, कहा- केवल मस्ती और टाइम पास करो, फैंस नाराज
20 को इंग्लैंड रवाना होंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले यूनाइटेड किंगडम में कुछ अभ्यास टी-20 मैच खेलेगी. पहली रैंकिंग वाली टी-20 टीम एक जुलाई को इंकोरा काउंटी ग्राउंड में डर्बीशायर के खिलाफ पहला टूर मैच खेलेगी. नॉर्थम्प्टन का काउंटी ग्राउंड तीन जुलाई को दूसरे अभ्यास मैच के लिए मेहमानों की मेजबानी करेगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola