ePaper
Live Updates

IND vsENG 1st Test Day 3, Stumps : तीसरे दिन का खेल समाप्त, बारिश के कारण बाधित हुआ मैच

Updated at : 06 Aug 2021 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
IND vsENG 1st Test Day 3, Stumps :  तीसरे दिन का खेल समाप्त, बारिश के कारण बाधित हुआ मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोये 25 रन बना लिये हैं. वह अभी भारत से 70 रन से पिछड़ रहा है. मैच बारिश के कारण बाधित हो गया था.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:50 PM. 6 Aug 2110:50 PM. 6 Aug

तीसरे दिन का खेल समाप्त, बारिश के कारण बाधित हुआ मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का मैच बारिश के कारण बाधित हुआ. स्टंप तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोये 25 रन बना लिये हैं. इंग्लैंड की ओर से सिबले और बर्नंस पारी की शुरुआत करने आये थे और इन्होंने नौ और 11 रन बनाये हैं. इंग्लैंड अभी भारत से 70 रन से पीछे चल रहा है.

10:50 PM. 6 Aug 2110:50 PM. 6 Aug

बारिश से मैच बाधित

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है. 11.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना कोई विकेट खोये 25 रन है, बारिश ने मैच में खलल डाल दी है और फिलहाल मैच रूका हुआ है.

10:50 PM. 6 Aug 2110:50 PM. 6 Aug

इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू

इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है. भारत को इंग्लैंड पर 95 रन की ली है हासिल है. डोमेनिक सिबले और बर्नस ने शुरू की पारी.

10:50 PM. 6 Aug 2110:50 PM. 6 Aug

भारत की पहली पारी 278 पर सिमटी

जसप्रीत बुमराह के आउट होते ही भारत की पहली पारी 278 पर सिमट गयी. भारत को पहली पारी में 95 रन की बढ़त हासिल हुई है. केएल राहुल ने सबसे बेहतर खेल दिखाया और 84 रन की शानदार पारी खेली. रविंद्र जडेजा ने भी 56 रन बनाकर देश के लिए बेहतर खेल दिखाया.

10:50 PM. 6 Aug 2110:50 PM. 6 Aug

मोहम्मद शमी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे

मोहम्मद शमी के रूप में भारत का नौवां विकेट गिरा है. वे 13 रन बनाकार राॅबिनसन की गेंद पर बोल्ड हो गये.

10:50 PM. 6 Aug 2110:50 PM. 6 Aug

56 रन बनाकर रविंद्र जडेजा आउट

भारत ने इंग्लैंड पर 62 रन की बढ़त बना ली है. रविंद्र जडेजा 56 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्हें राॅबिनसन ने आउट किया.

10:50 PM. 6 Aug 2110:50 PM. 6 Aug

रविंद्र जडेजा ने जड़ा पचासा

भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने संभलकर खेलते हुए पचास रन बना लिये हैं. जडेजा ने 84 बाॅल में आठ चौका और एक छक्का जड़ा है.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

शतक से चूके केएल राहुल

केएल राहुल शतक से चूक गये हैं. एक मुश्किल समय में राहुल ने टीम को एक छोर से मजबूती दी और 84 रन की अहम पारी खेली. भारत के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

भारत ने 200 का स्कोर किया पार, शतक के करीब पहुंचे केएल राहुल

भारत ने लंचे के बाद खेलते हुए 200 के स्कोर को पार कर लिया है. के एल राहुल शतक के करीब पहुंच गये हैं. राहुल 84 और रवींद्र जडेजा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

लंच तक भारत ने ली 8 रन की बढ़त

तीसरे दिन भी बारिश ने खेल को बाधित किया. इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने लंच तक इंग्लैंड पर 8 रनों की बढ़त बना ली है. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर जमे हुए हैं. राहुल ने अब तक 77 रन और जडेजा ने 27 रन बनाये हैं. लंच तक भारत ने पांच विकेट पर 191 रन बनाये.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

भारत को लगा पांचवां झटका, ऋषभ पंत आउट

भारत को पांचवां झटका लगा है. ऋषभ पंत ने आक्रमकता जरूर दिखायी, लेकिन वह 25 रन बनाकर आउट हो गये. पंत ने 20 गेंद का सामना किया. बारिश की वजह से खेल रोका गया था. उसके बाद जैसे ही खेल शुरू हुआ पंत आउट हो गये. पंत की जगह क्रीज पर अब रवींद्र जडेजा आए हैं.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

बारिश की वजह से खेल रुका 

तीसरे दिन के खेल पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. आकाश में काले घने बादल छाए हुए हैं. बारिश की वजह से अभी खेल रोक दिया गया है. अब तक मात्र 11 ही गेंद फेंके गये हैं. दूसरे दिन का खेल भी बारिश में धुल गया था.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

तीसरे दिन का खेल शुरू  

तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारत की ओर से केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं. केएल राहुल जहां संभलकर खेल रहे हैं वहीं पंत दूसरे छोर से लंबे शॉट लगा रहे हैं.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर 

केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर जमे हुए हैं.

7:13 PM. 6 Aug 217:13 PM. 6 Aug

पिच में नमी का फायदा मिलेगा गेंदबाजों को 

एक्सपर्ट की मानें तो दूसरे दिन हुई बारिश के बाद पिच पर कुछ नमी बढ़ी है. इसका फायदा गेंदबाजों को मिल सकता है. इंग्लैंड के गेंदबाज टीम इंडिया के बल्लेबाजों को बढ़त लेने से रोकने का प्रयास कर सकते हैं.

2:48 PM. 6 Aug 212:48 PM. 6 Aug

बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे दिन निराश किया. दूसरे दिन भारत के चार बल्लेबाज सस्ते में निपट गये. हालांकि टीम ने इंग्लैंड के 184 रनों के जवाब में 125 रन बना लिये हैं. दूसरे दिन का अधिकांश खेल बारिश में धुल गया. आज तीसरे दिन भारत बढ़त लेने का प्रयास करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola