ePaper

IND vs AUS: टेस्ट के बाद अब वनडे में होगी जंग, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Updated at : 14 Mar 2023 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS: टेस्ट के बाद अब वनडे में होगी जंग, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

India vs Australia ODI Series Full Details: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच वनडे की जंग शुरू होगी. दोनों टीमों के बीच 17 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. भारत की ओर से पहले वनडे में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

India vs Australia ODI Series: टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. टेस्ट के बाद अब इन दोनों टीमों के बीच वनडे की जंग शुरू होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच कुल 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा एक्शन में नजर नहीं आएंगे ऐसे में पहले वनडे मैच में टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में रहेगी. आज हम आपको सीरीज के पहले वनडे का पूरे शेड्यूल के बारे में जानकारी देंगे.

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 19 मार्च रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.

इस सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच की शुरुआत 22 मार्च को होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा.

कहां देख सकेंगे मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे. इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं फैंस इस सीरीज के मुकाबले को हॉट स्टार ऐप पर भी लाइव देख सकते हैं.

Also Read: Virat Kohli को है इस सब्जी से नफरत, गलती से कीड़े का भी ले चुके हैं स्वाद, खुद किया खुलासा
वनडे सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के स्कॉवड

भारतीय टीम –  रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट.

ऑस्ट्रेलिया टीम –  पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola