IND vs SA: टीम इंडिया ने बचायी लाज, तीसरा टी-20 जीतकर ऋषभ पंत एंड कंपनी ने की सीरीज में वापसी

Visakhapatnam: Indian players react after the end of the 3rd T20 cricket match between India and South Africa, at Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy International Cricket Stadium, in Visakhapatnam, Tuesday, June 14, 2022. India won the match by 48 runs. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI06_14_2022_000423B)
भारत ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराकर सीरीज में वापसी की है. विशाखापत्तनम में टीम इंडिया अपने पूरे फॉर्म में थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक से भारत ने 179 रन बनाये. जवाब में दक्षिण अफ्रीका 131 पर ऑलआउट हो गया.
भारत ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वापसी कर ली है. सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन का स्कोर पोस्ट किया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 20वें ओवर की पहली गेंद पर 131 पर सिमट गयी. भारत के पास सीरीज जीतने का अब भी मौका है.
रुतुराज गायकवाड़ (57) और ईशान किशन (54) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाये. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर आउट हो गयी. युजवेंद्र चहल ने 20 रन देकर तीन और हर्षल पटेल ने 25 रन देकर चार विकेट झटके. कप्तान ऋषभ पंत ने स्पिनरों को जल्दी गेंद सौंप दी और अक्षर पटेल ने चौथे ओवर में टेम्बा बावुमा (आठ) को आवेश खान के हाथों लपकवाकर भारत को पहली सफलता दिलायी.
Also Read: रोहित शर्मा या केएल राहुल को छोड़ खुद को सलामी बल्लेबाज बनाने को नहीं कह सकता, ईशान किशन का बड़ा बयान
विकेट से मिल रहे अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाकर चहल ने रासी वान डेर डुसेन (एक), ड्वेन प्रिटोरियस (20) और हेनरिच क्लासेन (29) को आउट किया. हर्षल ने रीजा हेंडरिक्स (23) और डेविड मिलर (3) के बाद कैगिसो रबाडा (नौ) और तबरेज शम्सी (0) को पवेलियन भेजा. इससे पहले पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे रुतुराज गायकवाड़ ने 35 गेंद में 57 रन बनाये जबकि किशन ने 35 गेंद में 54 रन की पारी खेली.
पांच मैचों की श्रृंखला में ईशान किशन का यह दूसरा अर्धशतक है. दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि दूसरे हाफ में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को 200 रन तक नहीं पहुंचने दिया. भारतीय टीम ने 13वें से 17वें ओवर के बीच में दो विकेट गंवाये और 20 रन ही बन सकी. हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में 21 गेंद में 31 रन बनाकर टीम को 180 के करीब पहुंचाया. गायकवाड़ ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पांचवें ओवर में एनरिच नॉर्किया को लगातार पांच चौके लगाये. उन्होंने ड्वेन प्रिटोरियस को डीप बैकवर्ड स्कवेयर लेग में छक्का जड़ा.
Also Read: IND vs SA T20: ऋषभ पंत एंड कंपनी के लिए आज करो या मरो का मुकाबला, प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद
भारत ने पावरप्ले के छह ओवरों में बिना किसी नुकसान के 57 रन बनाये. किशन ने नौवें ओवर में तबरेज शम्सी को छक्का और चौका जड़कर 13 रन बनाये. गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक 30 गेंदों में पूरा किया और केशव महाराज का स्वागत चौके से किया. महाराज ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया. किशन ने महाराज को दो चौके और एक छक्का जड़कर 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, मोबाइल, गैजेट क्रिकेट की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




