ePaper

IND vs SA T20: आवेश खान को प्लेइंग इलेवन से हटाने की हो रही थी मांग, चौथे टी-20 में चटकाये 4 विकेट

Updated at : 18 Jun 2022 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA T20: आवेश खान को प्लेइंग इलेवन से हटाने की हो रही थी मांग, चौथे टी-20 में चटकाये 4 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान के खराब फॉर्म के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग उठने लगी थी. लेकिन उन्होंने चौथे टी-20 में 4 विकेट चटकाए. उसके चार विकेट के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया और सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली.

विज्ञापन

भारत ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गये चौथे टी-20 आई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक के शानदार अर्धशतक से भारत ने 169 रन बनाये. वहीं मेहमान टीम को महज 87 रन पर रोक दिया. आवेश खान ने चार ओवर में केवल 18 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. आवेश खान इस मैच के हीरो रहे.

18 रन देकर आवेश ने चटकाये 4 विकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में आवेश खान को एक भी विकेट नहीं मिले. इस वजह से चौथे मुकाबले से पहले उनके प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की अटकलें लगायी जा रही थी, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने भरोसा दिखाया और बिना किसी बदलाव के अपनी पुरानी टीम के साथ मैदान पर उतरे. आवेश ने आज कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर के अपने स्पेल मेंकेवल 18 रन दिये और चार विकेट चटकाये.

Also Read: IND vs SA T20: ऋषभ पंत को टीम में बने रहने के लिए रन बनाने होंगे, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की चेतावनी
एक ओवर में आवेश खान ने लिये 3 विकेट

आवेश खान ने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट किया. 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आये आवेश खान ने दूसरी गेंद पर रस्सी वान डेर डूसन (20 रन) को आउट किया. उसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर मैक्रो जेनसन को आउट किया जो 12 रन बनाकर खेल रहे थे. पांचवें गेंद पर केशव महाराज ने आवेश को चौका लगाया. उसके बाद आखिरी गेंद पर केशव महाराज भी पवेलियन लौट गये.

भारत ने 2-2 से सीरीज बराबर की

भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. पांचवां मुकाबला अब एक फाइनल मुकाबले की तरह होगा. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी-20 आई 19 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जायेगा. इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में चयनित भारतीय खिलाड़ी 20 जून को इंग्लैंड के रवाना हो जायेंगे.

Also Read: IND vs SA: अर्शदीप सिंह और उमरान मालिक क्या आज करेंगे डेब्यू, जानें दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI
पिछले तीन मैच में आवेश खान को नहीं मिले एक भी विकेट

पिछले तीन मुकाबलों में आवेश खान ने एक भी विकेट हासिल नहीं किया. इसके अलावा उनका औसत भी काफी खराब रहा. आवेश खान ने तीन टी-20 मुकाबलों में 11 ओवर डाले और 87 रन लुटाये. इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. इसके बाद से आवेश खान को हटाकर प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह या उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का मांग उठने लगी है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, टेक-ऑटो, बॉलीवुड, बिजनेस, क्रिकेट की ताजा खबरें पढ़ें यहां. हर दिन की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड कीजिए
प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola