ePaper

IND vs PAK: बाबर आजम अगले 10 साल में तोड़ देंगे क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड, इंजमाम ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Updated at : 25 Oct 2021 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs PAK: बाबर आजम अगले 10 साल में तोड़ देंगे क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड, इंजमाम ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

इंजमाम ने बाबर आजम को मौजूदा दौर का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बता दिया. इंजमाम ने तो भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली से भी बाबर आजम को बेस्ट बता दिया.

विज्ञापन

IND vs PAK T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद कप्तान बाबर आजम और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की जमकर तारीफ हो रही है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने भी बाबर आजम और रिजवान की जमकर प्रशंसा की.

इंजमाम ने बाबर आजम को मौजूदा दौर का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बता दिया. इंजमाम ने तो भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली से भी बाबर आजम को बेस्ट बता दिया.

Also Read: IND vs PAK: भारत की शर्मनाक हार के बाद मोहम्मद शमी पर हमला, वीरेंद्र सहवाग ने ट्रोलरों की कर दी धुनाई

इंजमाम ने तो बाबर की तारीफ करते हुए बड़ी भविष्वाणी भी कर दी. पूर्व दिग्गज पाक क्रिकेटर ने कहा कि आले वाले 10 सालों में बाबर आजम क्रिकेट से सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

Also Read: Ind vs Pak : पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद कैप्टन विराट कोहली ने कही ये बात

जियो न्यूज के साथ बातचीत में इंजमाम ने कहा, बाबर आजम की तकनीक विराट कोहली से भी बेहतर है. इंजमाम ने कहा, मुझे बाबर आजम में सबसे अच्छी बात यह लगती है कि उनके अंदर रन बनाने की भूख हमेशा रहती है. पूर्व पाक कप्तान ने कहा, बाबर आजम का फोकस हमेशा अपने खेल पर रहता है.

जब इंजमाम से विराट कोहली और बाबर आजम की तूलना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, दोनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी तकनीक है. हालांकि उन्होंने कहा, अगर बाबर के हालिया प्रदर्शन को देखेंगे, तो विराट कोहली के शुरुआती दिनों से काफी बेहतर नजर आता है.

गौरतलब है कि बाबर आजम ने 52 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाये. जबकि रिजवान ने 55 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद ने 79 रन बनाये. पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola