ePaper

IND vs AFG T20 WC : रोहित-राहुल का धमाका, भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फैंस को दिया दिवाली का तोहफा

Updated at : 04 Nov 2021 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AFG T20 WC : रोहित-राहुल का धमाका, भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फैंस को दिया दिवाली का तोहफा

Abu Dhabi: India's captain Virat Kohli, left, talks to India's Mohammed Shami after Shami was hit by three consecutive boundaries by Afghanistan's Rahmanullah Gurbaz during the Cricket Twenty20 World Cup match between India and Afghanistan in Abu Dhabi, UAE, Wednesday, Nov. 3, 2021. AP/PTI Photo(AP11_03_2021_000287A)

भारत के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम सात विकेट पर 144 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन कप्तान मोहम्मद नबी (32 गेंद में 35 रन, दो चौके एक छक्का) और करीम जनत (22 गेंद में नबाद 42 रन, तीन चौके, दो छक्के) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.

विज्ञापन

IND vs AFG T20 WC रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के अर्धशतकों के बाद रविचंद्रन अश्विन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में बुधवार को अफगानिस्तान को 66 रन से हराकर जीत का खाता खोला.

भारत के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम सात विकेट पर 144 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन कप्तान मोहम्मद नबी (32 गेंद में 35 रन, दो चौके एक छक्का) और करीम जनत (22 गेंद में नबाद 42 रन, तीन चौके, दो छक्के) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.

Also Read: T20 WC: भारत की हार के बाद विराट कोहली की नन्ही बेटी वामिका को मिल रही धमकी, पुलिस को महिला आयोग का नोटिस

दोनों ने छठे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन विकेट चटकाए जबकि अश्विन ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए. जसप्रीत बुमराह (25 रन पर एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (19 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

Also Read: T20 WC: भारत इंटरनेशनल क्रिकेट को नहीं ले रहा सीरियस, पाक खिलाड़ी ने कह दी बड़ी बात

भारत ने प्लेयर आफ द मैच रोहित (74) और राहुल (69) के अर्धशतकों और दोनों के बीच पहले विकेट की 140 रन की साझेदारी से दो विकेट पर 210 रन बनाए जो मौजूदा टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर है. रोहित ने 47 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के मारे जबकि राहुल ने 48 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के जड़े.

हार्दिक पंड्या (13 गेंद में नाबाद 35 रन, चार चौके, दो छक्के) और ऋषभ पंत (13 गेंद में नाबाद 27 रन, एक चौके, तीन छक्के) ने तीसरे विकेट के लिए 3.3 ओवर में 63 रन की तेजतर्रार साझेदारी की. भारत ने अंतिम नौ ओवर में 119 रन बटोरे. करो या मरो के मुकाबले में जीत के बाद भारत के तीन मैचों में एक जीत से दो अंक हो गए हैं.

इस जीत से भारत के नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है. अफगानिस्तान के चार मैचों में दो जीत से चार अंक हैं. अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शमी ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद शहजाद (00) को मिड आफ पर अश्विन के हाथों कैच कराया जो चार साल बाद सीमित ओवरों का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं.

वह भारत की ओर से सीमित ओवरों का पिछला मुकाबला 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे. बुमराह की अगली गेंद पर सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाई (13) भी शारदुल ठाकुर को कैच दे बैठे जिससे अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 13 रन हो गया.

शमी के पारी के पांचवें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (19) ने लगातार दो छक्के और एक चौके से 21 रन बटोरे. गुलबदीन नायब (18) ने पांड्या का स्वागत दो चौकों के साथ किया जिससे अफगानिस्तान ने पावर प्ले में दो विकेट पर 47 रन बनाए. रहमानुल्लाह इसके बाद रविंद्र जडेजा पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और बाउंड्री पर पांड्या ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की.

अफगानिस्तान के 50 रन आठवें ओवर में पूरे किए. अश्विन ने गुलबदीन को पगबाधा करने के बाद नजीबुल्लाह जादरान (11) को बोल्ड करके अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 69 रन किया. अफगानिस्तान ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 88 रन बनाए. टीम को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 123 रन की दरकार थी लेकिन टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच सकी.

नबी और करीम ने अंतिम ओवरों में कुछ आकर्षक शॉट खेले लेकिन हार के अंतर को कम ही कर पाए. शमी ने इस बीच नबी और राशिद खान (00) को आउट किया. इससे पहले नबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद राहुल और रोहित ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई.

रोहित ने नबी के पहले ओवर में चौका जड़ने के बाद बायें हाथ के स्पिनर शराफुद्दीन अशरफ पर भी चौका मारा. राहुल ने भी शराफुद्दीन की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा. रोहित ने पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर दो चौकों और एक छक्के से 17 रन बटोरे और टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.

भारत ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 53 रन बनाए जो टूर्नामेंट में उसका अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रोहित और राहुल को बीच के ओवरों में भी स्ट्राइक रोटेट करने में कोई परेशानी नहीं हुई और दोनों ने खराब गेंद को सबक सिखाने में भी कोई कोताही नहीं बरती.

रोहित ने 12वें ओवर में नवीन पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. राहुल ने इसी ओवर में छक्के के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. इस ओवर में 16 रन बने. राहुल ने अगले ओवर में गुलबदीन पर चौके से 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. रोहित ने 14वें ओवर में स्टार लेग स्पिनर राशिद पर लगातार दो छक्के जड़े.

नबी ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए 15वें ओवर में गेंद करीम जनत (सात रन पर एक विकेट) को थमाई. राहुल ने इस तेज गेंदबाज का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन रोहित ने एक्स्ट्रा कवर पर नबी को कैच थमा दिया.

गुलबदीन (39 रन पर एक विकेट) ने इसके बाद राहुल को बोल्ड करके भारत को दूसरा झटका दिया. पंत ने इसी ओवर में लगातार दो छक्के के साथ तेवर दिखाए जबकि पांड्या ने हामिद पर तीन चौके जड़े. नवीन के अगले ओवर में नजीबुल्लाह जादरान ने पांड्या का कैच टपकाया.

पांड्या ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए नवीन पर दो छक्के से 19 रन बटोरे. इस तेज गेंदबाज ने चार ओवर में 59 रन लुटाए. पंत ने अंतिम ओवर में हामिद की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola