World Cup 2023 Venues: भारत के इन 10 शहरों में खेले जाएंगे वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले, देखें पूरी लिस्ट

World Cup 2023 Venues: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. इतिहास में पहली बार भारत पूरी तरह से क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा. इस बड़े टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारत के 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे.
ICC Cricket World Cup 2023 List Of 10 Venues: आईसीसी ने मंगलवार (27 जून) को भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान किया. 46 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. इस दौरान भारत के 10 शहरों में टूर्नामेंट के कुल 48 मैचों का आयोजन किया जाएगा. इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब भारत पूरी तरह से क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा. इससे पहले भारत ने हमेशा संयुक्त रूप से मेजबानी की भूमिका निभाई थी.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज गतविजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ होगा. दोनों टीमों के बीच में यह मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मेजबान भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा. इसके बाद इस मेगा इवेंट का महामुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जाएगा. 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा.
Proud moment for India! Hosting the ICC Men's Cricket World Cup for the fourth time is an incredible honor. With 12 cities as the backdrop, we'll showcase our rich diversity and world-class cricketing infrastructure. Get ready for an unforgettable tournament! #CWC2023 @ICC @BCCI pic.twitter.com/76VFuuvpcK
— Jay Shah (@JayShah) June 27, 2023
अहमदाबाद के अलावा वनडे वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, धर्मशाला, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में किया जाएगा. इसके अलावा दो और मैदान भी हिस्सा होंगे. दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए 29 सितंबर से वार्म अप मैच खेले जाएंगे. 3 अक्टूबर तक टीमें वार्मअप मैच खेले जाएंगे. इन मैचों को गुवाहाटी और तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा. हालांकि, कुछ वार्मअप मैच हैदराबाद में भी खेले जाएंगे.
इस बार वनडे वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें से 8 टीमें मुख्य टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं. जबकि 2 क्वालीफायर्स मुकाबले खेलने के बाद क्वालीफाई करेंगी. सभी टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 9 लीग मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करेंगी. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन कोलकाता और मुंबई के स्टेडियम में किया जाएगा.
अहमदाबाद – नरेंद्र मोदी स्टेडियम
बेंगलुरु – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
चेन्नई – एमए चिदंबरम स्टेडियम
दिल्ली – अरुण जेटली स्टेडियम
धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
लखनऊ – इकाना क्रिकेट स्टेडियम
हैदराबाद – राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
पुणे – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
कोलकाता – ईडन गार्डन्स
मुंबई – वानखेड़े स्टेडियम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




