Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा पर आया इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दिल, कह दी बड़ी बात

गोल्डन ब्वॉय Neeraj Chopra को चाहने वालों में महिला फैन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस लिस्ट में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल हो गयी हैं. कुछ अभिनेत्रियां तो नीरज चोपड़ा को अपना क्रश भी बता चुकी हैं.
टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल दिलाकर हर एक भारतीय को गर्व करने का मौका देने वाले भाला फेंक एथलिट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इस समय नेशनल हीरो बन गये हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा उनकी चर्चा होती है. साल 2021 में इंटरनेट में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा टॉप सर्च में रहे.
उनके चाहने वालों में महिला फैन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस लिस्ट में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल हो गयी हैं. कुछ अभिनेत्रियां तो नीरज चोपड़ा को अपना क्रश भी बता चुकी हैं.
Also Read: Neeraj Chopra: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और हरनाज संधू की हुई तुलना, सोशल मीडिया पर बवाल शुरू
हाल ही में क्लास ऑफ 2020 की अभिनेत्री जोयिता चटर्जी नीरज चोपड़ा पर दिये अपने बयान से काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने एक कार्यक्रम में गोल्डन ब्वॉय की चर्चा करते हुए कहा, मुझे नहीं पता था कि मैं उनके प्यार में पड़ जाऊंगी. उन्होंने कहा था कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मुझे नीरज चोपड़ा के बारे में पता चला. फिर मैंने उन्हें देखना शुरू किया. मुझे पता है कि हर अभिनेता उनकी प्रशंसा कर रही हैं, कियारा आडवाणी से लेकर पड़ोस की लड़की तक.
जोयिता ने आगे कहा, मैं बस नीरज का इंटरव्यू देख रही थी और सोच रही थी कि यह लड़का कौन था जो अचानक दिल की धड़कन और मोस्ट एलिजिबल बैचलर बन गया. जोयिता के पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नीरज पर अपने बयान से काफी चर्चा में रही थीं. उन्होंने गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को अपना क्रश बता दिया था.
कियारा से जब नीरज चोपड़ा के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि नीरज चोपड़ा केवल नेशनल क्रश ही नहीं हैं बल्कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद तो वर्ल्ड क्रश बन गए हैं.
गौरतलब है कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की लोकप्रियता का ग्राफ अचानक बढ़ा है. सोशल मीडिया में नीरज चोपड़ा की लोकप्रियता 200 प्रतिशत बढ़ी है. गोल्डन ब्वॉय को पहले जहां लाख रुपये के विज्ञापन मिलते थे, गोल्ड जीतने के बाद अब करोड़ों के विज्ञापन मिलने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










