ePaper

IPL 2022 Closing Ceremony: क्लोजिंग सेरेमनी में ए आर रहमान और रणवीर सिंह ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

Updated at : 29 May 2022 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 Closing Ceremony: क्लोजिंग सेरेमनी में ए आर रहमान और रणवीर सिंह ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

Ahmedabad: Bollywood actor Ranveer Singh and Music composer AR Rahman perform during the closing ceremony of the final of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Gujarat Titans and the Rajasthan Royals, at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, Sunday, May 29, 2022. (Sportzpics/PTI Photo)(PTI05_29_2022_000145B)

IPL 2022 Closing Ceremony Highlights आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले के पहले मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने अपने कई फेमस गानों पर परफॉर्मेंस दिया. जब उन्होंने जय हो गाना गाया, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने आये करीब 1 लाख 25 हजार दर्शक गर्व से झूम उठे.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर संगीतकार ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित ए आर रहमान (AR Rahman) और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh) ने धमाल मचाया. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में करीब एक घंटे 5 मिनट तक दोनों ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया.

जय हो गाने पर झूम उठा नरेंद्र मोदी स्टेडियम

आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले के पहले मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने अपने कई फेमस गानों पर परफॉर्मेंस दिया. जब उन्होंने जय हो गाना गाया, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने आये करीब 1 लाख 25 हजार दर्शक गर्व से झूम उठे. दर्शकों ने भी एआर रहमान के साथ वंदे मातरम् गाना गाया. पूरा स्टेडियम वंदे मातरम् से गूंज उठा. एआर रहमान के साथ-साथ उनकी टीम में सिंगर नीति मोहन और मोहित चौहान भी थे. सभी ने मिलकर शानदार प्रस्तुति दी. एआर रहमान ने वंदे मातरम, जय हो, रंग दे बसंती, मुकाबला-मुकाबला और सड्डा हक इत्थे रख.. जैसे गीतों से पूरा माहौल बनाया.

Also Read: IPL 2022 Final: टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के लिए अशुभ संकेत, IPL फाइनल ट्रेंड राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छाया KGF 2

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल के मुकबाले से पहले समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने फिल्मों के कई गानों पर डांस किया. सेरेमनी की शुरुआत रणवीर के डांस के साथ हुई. रणवीर ने आईपीएल का झंडा लेकर स्टेडियम में एंट्री की. उसके बाद स्टेज पर पहुंचते ही एक के बाद एक कई गानों पर डांस कर पूरे स्टेडियम को झूमने के लिए मजबूर कर दिया. रणवीर के स्टेडियम में आते ही दर्शकों का जोश हाई हो गया था.

तीन साल बाद क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन

आईपीएल में क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन 3 साल बाद किया गया. कोरोना महामारी के कारण आईपीएल में न तो ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया और नहीं क्लोजिंग सेरेमनी. आईपीएल 2022 के आरंभ में भी बीसीसीआई ने समापन समारोह के आयोजन का फैसला नहीं किया था, लेकिन कोरोना के मामले कम होने के बाद समारोह पर फैसला किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola