Cricket World Cup: रिजर्व खिलाड़ी के रूप में विश्व कप का दौरा करेंगे जोफ्रा आर्चर

Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 19 Sep 2023 10:42 AM

विज्ञापन

cricket world cup: जोफ्रा आर्चर विश्व कप में अपनी टीम के लिए रिजर्व खिलाड़ी कर रूप में खेलेंगे. अपनी कोहनी की चोट के कारण उन्हें टीम का हिस्सा नहीं रखा गया है. लेकिन, विश्व कप के दौरान वो भारत दौरे का हिस्सा रखेंगे.

विज्ञापन

लंदन : तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर विश्व कप के रिजर्व खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड टीम के साथ भारत की यात्रा करेंगे. टीम के मुख्य चयनकर्ता ल्यूक राइट ने इसकी जानकारी साझा की है. चोटिल होने के कारण जोफ्रा आर्चर का नाम, रविवार को घोषित इंग्लैंड की अंतिम 15 खिलाड़ियों की विश्व कप 2023 की टीम में शामिल नहीं था. हालांकि, इस मामले में एक बड़ा अपडेट यह है कि वो टीम के साथ भारत दौरा करेंगे.

टीम का हिस्सा होने से जोफ्रा आर्चर को मिलेगा  फिटनेस में मदद 

ईसीबी के बयान के अनुसार, जोफ्रा के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह टीम के साथ यात्रा करें. जोफ्रा आर्चर अपनी कोहली के चोट के कारण टीम में नहीं खेल रहे हैं. टीम का हिस्सा होने से वो अपनी फिटनेस पर काम कर सकेंगे और सबसे बड़ी बात की टीम के साथ रहेंगे, जिससे उन्हें वापसी करने में मदद मिलेगी. 2019 में लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप जीता था, जोफ्रा आर्चर ने उस फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लिया था. सबसे अधिक विकेट लेने के अलावा आर्चर ने एक रोमांचक सुपर ओवर भी फेंका था.

Also Read: युवराज सिंह ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने की संभावना पर उठाए सवाल, सहवाग ने दिया करारा जवाब
जोफ्रा आर्चर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी की थी

उन्होंने साउथ अफ्रीका टी20 लीग के अलावा इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के दौरे पर इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी की थी, लेकिन लगातार कोहनी और पीठ की चोटों से उबरने के बाद उन्हें बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यही कारण है कि उन्हें आईपीएल 2023 में अधिक मैच नहीं खेलाया गया था.

विश्व कप के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से सामना 

इंग्लैंड अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगा. दस टीमों का यह मेगा टूर्नामेंट 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के साथ समाप्त होगा.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Also Read: वर्ल्ड कप जीत सकती है टीम इंडिया, विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने की भविष्यवाणी

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola