Gaya News : गया जंक्शन पर कॉनकोर्स बनाने के लिए पिलर की ढलाई शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jan 2025 5:22 PM

विज्ञापन

Gaya News : अधिकारियों ने गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर चल रहे कामकाज का शुक्रवार को जायजा लिया. जल्द ही नये तरीके से चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को शौचालय के साथ-साथ यूरिनल व कोनकोर्स की सुविधा दी जायेगी.

विज्ञापन

गया. अधिकारियों ने गया रेलवे स्टेशन स्थित चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर चल रहे कामकाज का शुक्रवार को जायजा लिया. जल्द ही नये तरीके से चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को शौचालय के साथ-साथ यूरिनल व कोनकोर्स की सुविधा दी जायेगी. इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही है. गौरतलब है कि चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर कामकाज किया जा रहा है. मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू किया जायेगा. चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को शौचालय व यूरिनल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हर सुविधा प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगी. स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तेजी से कामकाज किया जा रहा है. जल्द ही हर सुविधा यात्रियों को प्रदान की जायेगी. सूचना है कि मार्च तक यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. अ

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन