CWG 2022: मीराबाई चानू के गोल्ड से मणिपुर में जश्न, बेटी की सफलता के लिए रातभर प्रार्थना करती रही मां

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Jul 2022 12:56 PM

विज्ञापन

Birmingham: India's Mirabai Chanu during the women's 49kg weightlifting category match of the Commonwealth Games 2022 (CWG), in Birmingham, UK, Saturday, July 30, 2022. Chanu won the gold medal. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_30_2022_000342B)

मीराबाई चानू के पैतृक गांव इम्फाल पूर्वी जिले के नोंगपोह काकचिंग के निवासी शनिवार रात टेलीविजन सेट से चिपके रहे और जैसे ही उनके स्वर्ण पदक जीतने की पुष्टि हुई, वे खुशी से झूम उठे.

विज्ञापन

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारोत्तोलक मीराबाई चानू के गृह राज्य मणिपुर में जश्न का माहौल है.

चानू के पैतृक गांव में टेलीविजन सेट से चिपके रहे लोग

मीराबाई चानू के पैतृक गांव इम्फाल पूर्वी जिले के नोंगपोह काकचिंग के निवासी शनिवार रात टेलीविजन सेट से चिपके रहे और जैसे ही उनके स्वर्ण पदक जीतने की पुष्टि हुई, वे खुशी से झूम उठे.

Also Read: Commonwealth Games: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

रातभर नहीं सोयी मीराबाई चानू की मां

मीराबाई चानू की मां तोम्बी देवी ने कहा कि वह प्रतियोगिता से एक रात पहले सो नहीं सकीं थी और अपनी बेटी की जीत के लिए प्रार्थना कर रही थी. उन्होंने कहा, मुझे उस पर बहुत गर्व है. हम उसका मुकाबला देखने के लिए देर रात तक जगे थे. अब उनकी बहनें, रिश्तेदार और पड़ोसी तिरंगे के साथ जश्न मना रहे हैं और यहां की पारंपरिक थबल चोंगबा नृत्य कर रहे हैं.

चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड

ओलंपिक पदक विजेता चानू ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से भारत को इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया. उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन इन खेलों में क्लीन एवं जर्क के साथ कुल वजन का नया रिकॉर्ड बनाया. चानू ने महिला 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 201 किग्रा (88 किग्रा और 113 किग्रा) वजन उठाया.

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मीराबाई को बताया सुपरस्टार बेटी

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि उन्हें मणिपुर की ‘सुपरस्टार बेटी’ पर बहुत गर्व है. उन्होंने कहा, विश्व पटल पर अपने तिरंगे को ऊंची उड़ान भरते हुए देखने से अच्छा अहसास और कुछ नहीं हो सकता. पूरे देश को आप पर गर्व है मीराबाई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola