झारखंड के चतरा में BDO को इश्क फरमाना पड़ा महंगा, युवती के परिजनों ने की धुनाई, पुलिस ने बचाया
Jharkhand News, चतरा न्यूज : झारखंड के चतरा जिले के कुंदा में एक शादीशुदा अधिकारी (बीडीओ) श्रवण कुमार राम को इश्क फरमाना महंगा पड़ गया. आज वे जैसे ही अपनी प्रेमिका के घर पहुंचे और उसे जबरन हाथ पकड़कर घर से ले जाने लगे, तो युवती के परिजनों में उनकी धुनाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके आवास तक पहुंचाया.

आपके शहर में
झारखंड के चतरा जिले के कुंदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार राम गुरुवार की सुबह इश्क फरमाने एक घर में पहुंचे, जहां युवती का हाथ पकड़ कर वे उसे अपना पत्नी बताते हुए जबरन घर से बाहर निकालने लगे. इससे नाराज युवती के परिजनों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी.
इस दौरान गांव वालों ने इस मामले की जानकारी थाने को दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बीडीओ को अपनी सुरक्षा लेकर उनके आवास तक पहुंचाया. इस तरह वे लोगों के चंगुल से बाहर निकले. बताया जा रहा है कि शादीशुदा बीडीओ श्रवण कुमार राम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी कारण आज वे उस युवती के घर पहुंच गये, जबकि युवती पहली पत्नी के रहते उनके साथ शादी के लिए तैयार नहीं है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए