ePaper

झारखंड में कोयलांचल के गैंगस्टर अमन साहू को बड़ा झटका, हथियार के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 18 Jul 2021 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कोयलांचल के गैंगस्टर अमन साहू को बड़ा झटका, हथियार के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : कोयलांचल के गैंगस्टर अमन साहू गैंग को पुलिस ने बड़ा झटका दिया है. लातेहार के फुलवसिया रेलवे साइडिंग पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की फिराक में जुटे गिरोह के छह अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए हैं. चतरा एसपी ऋषभ झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी.

टंडवा एसडीपीओ विकास पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने टंडवा थाना क्षेत्र के गोंदा गांव के समीप से इन छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 7.62 बोर के दो पिस्टल, चार मैगजीन व 48 कारतूस, 7.65 बोर के चार पिस्टल, दो मैगजीन व 12 कारतूस समेत एक पावर बैंक, तीन मोबाइल, चोरी की दो टीवीएस, बाइक व अन्य दस्तावेज पुलिस ने जब्त किए हैं.

Also Read: झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, ऑपरेशन चक्रव्यूह में जंगल में छिपाये गये 3 IED बम बरामद

कोयलांचल में गोली चलाकर आतंक फैलाने वाले अमन साहू गैंग को पुलिस ने झटका दिया है. छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टंडवा थाना क्षेत्र में कार्यरत कोल कंपनियों और ट्रांसपोर्ट कम्पनियों के कर्मियों पर फायरिंग कर रंगदारी वसूली मामले में चतरा पुलिस ने की कार्रवाई की है. चतरा पुलिस के लिए ये बड़ी सफलता है. चतरा के एसपी ऋषभ झा ने संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी.

Also Read: झारखंड के 7.60 लाख मैट्रिक-इंटर के विद्यार्थियों का कब आ रहा रिजल्ट, क्या जारी होगी टॉपरों की लिस्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola