बिहार में दरिंदों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, रिश्तेदार के सामने ही उठाकर ले गए खेत में, 8 आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2023 2:26 AM
रात नौ बजे आठ बदमाशों ने 14 साल की किशोरी के साथ गन्ने के खेत में हैवानियत की. जानकारी के अनुसार, पीड़िता को उसके घर पहुंचाने रिश्तेदार (मौसा) बाइक से लेकर जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने शौच के लिए एक स्थान पर बाइक को रोका था.
बिहार: पश्चिमी चंपारण के लौकरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नौ बजे आठ बदमाशों ने 14 साल की किशोरी के साथ गन्ने के खेत में हैवानियत की. जानकारी के अनुसार, पीड़िता को उसके घर पहुंचाने रिश्तेदार (मौसा) बाइक से लेकर जा रहे थे. रास्ते में उन्होंने शौच के लिए एक स्थान पर बाइक को रोका था. उस वक्त रात के लगभग नौ बज रहे थे. इसी बीच दो युवक बाइक से आए और उनसे उलझने लगे. थोड़ी देर में बाइक से आए युवकों ने बदतमीजी शुरू कर दी. इसके कुछ देर बाद ही छह और युवक वहां आ पहुंचे. आठों ने किशोरी के रिश्तेदार को मारपीट कर अधमरा कर दिया और किशोरी को जबरदस्ती गन्ने के खेत में लेकर चले गए. खेत में ले जाकर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.
बुधवार की अहले सुबह पीड़िता को गांव के समीप छोड़कर सभी आरोपित भाग निकले. घटना की सूचना पर पहुंची लौकरिया पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. कुछ देर बाद छापेमारी कर आठों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल, बेतिया भेज दिया है. बुधवार की दोपहर में रामनगर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद, इंस्पेक्टर व लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की.
Also Read: बिहार के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा ब्लड बैंक, लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें, मिलेगी तुरंत ब्लड सेपरेशन की सुविधा
बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने घटना के विषय में बताते हुए कहा कि किशोरी से गैंगरेप में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में लौकरिया थाने में एफआइआर हुई है. पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. एसडीपीओ रामनगर को जांच की जवाबदेही सौंपी गयी है. सभी बिंदुओं पर अनुसंधान पूर्ण कर कांड का त्वरित विचारण के लिए कोर्ट में प्रस्ताव भेजा जायेगा. कांड का खुलासा व त्वरित कार्रवाई करनेवाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










