Chaibasa News : चाईबासा की बेटी ने टोक्यो में बढ़ाया देश का मान

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन

मिला स्कूल अवार्ड सर्टिफिकेट

विज्ञापन

चाईबासा. साची इंटरनेशनल स्कूल टोक्यो में चाईबासा की बेटी नेहा चक्रवर्ती को इंप्लाई ऑफ द ईयर अवाॅर्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया. वह टोक्यो में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षिक के पद पर कार्यरत हैं. नेहा चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट कार्यों व शैक्षणिक सेवा के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है. नेहा ने पूरे देश का मान बढ़ाया है. नेहा चाईबासा सदर बाजार निवासी अशोक कुमार राय की छोटी बेटी हैं. उसकी शादी वर्ष 2023 को मुंबई में हुई. उनके पति अनुराग चक्रवर्ती टोक्यों में एक कंपनी में जॉब करते हैं. शादी के बाद नेहा टोक्यो चली गयीं और एक अंग्रेजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं. नेहा वर्ष 2014 में डीएवी स्कूल चाईबासा में मैट्रिक पास की. इसके बाद उन्होंने महिला कॉलेज चाईबासा में आगे की पढ़ाई की. पीजी टाटा कॉलेज से की. इसके बाद मधुसूदन महतो चक्रधरपुर में बीएड की हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola