ePaper

झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम की 66% आबादी आज भी मुफ्त सरकारी अनाज के भरोसे, सक्षम लोग भी उठा रहे योजना का लाभ

Updated at : 25 Jun 2023 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम की 66% आबादी आज भी मुफ्त सरकारी अनाज के भरोसे, सक्षम लोग भी उठा रहे योजना का लाभ

पश्चिमी सिंहभूम में फ्री राशन का लाभ सक्षम लोग भी उठा रहे हैं. जिले में 66 प्रतिशत लोग आज भी मुफ्त सरकारी अनाज के भरोसे हैं. हर महीने जिले के 18 प्रखंड में लगभग 93% अनाज का उठाव होता है. जिले में लाल एवं अंत्योदय कार्ड धारियों की संख्या 12.57 लाख और हरा कार्ड धारियों की संख्या 55,411 है.

विज्ञापन

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), अजय सिंह : वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिले की आबादी लगभग 20 लाख है. जिसमें 66% आबादी सरकारी अनाज योजना का लाभ ले रही है. जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पश्चिमी सिंहभूम का आंकड़ा बताता है कि जिले में 13 लाख 12 हजार 634 लोगों के पास सरकारी राशन दुकान से मुफ्त अनाज लेने का लाल, अंत्योदय एवं हरा कार्ड है. प्रत्येक माह जिले के 18 प्रखंड में लगभग 93% अनाज का उठाव होता है. लाल कार्ड धारियों को वर्तमान में सरकार द्वारा एक व्यक्ति पर चार किलो चावल एवं एक किलो गेहूं मुफ्त में दिया जा रहा है. अंत्याेदय कार्ड धारियों को एक कार्ड पर 35 किलो चावल एवं हरा कार्ड धारियों को एक व्यक्ति पर पांच किलो चावल मुफ्त में दिया जा रहा है. जिले में लाल एवं अंत्योदय कार्ड धारियों की संख्या 12.57 लाख और हरा कार्ड धारियों की संख्या 55,411 है.

हर माह 79.84 लाख किलो अनाज का हो रहा आवंटन

जिले में प्रत्येक माह सरकारी राशन दुकान के डीलरों को 79.84 लाख किलो अनाज का आवंटन दिया जाता है. जिसमें प्रत्येक माह लगभग 73.91 लाख किलो अनाज (चावल- गेहूं) का उठाव डीलरों के माध्यम से स्थानीय लोग करते हैं. जिले के 18 प्रखंड में स्थानीय लोगों को सरकारी अनाज योजना का लाभ दिलाने के लिए कुल 1213 डीलर नियुक्त किये गये हैं. इन्हीं डीलरों के माध्यम से सरकारी अनाज मुफ्त में लोगों के घर पहुंचता है.

सक्षम लोग भी ले रहे योजना का लाभ

जिले की 66% आबादी गरीबों को दिये जाने वाले मुफ्त अनाज योजना का लाभ उठा रही है. आपूर्ति विभाग भी इसे मानती है. उपायुक्त के आदेश पर आपूर्ति विभाग इस मामले में हर माह जांच कर सक्षम कार्ड धारियों का कार्ड रद्द कर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की पिटाई, एक बच्ची की सूझबूझ से बची पीड़िता

55 हजार 411 लोग लाल कार्ड के लिए वेटिंग में

अभी भी जिले के 55 हजार 411 लोग लाल कार्ड बनवाने के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं. इस तरह के लोगों को हरा कार्ड आवंटित कर प्रत्येक माह परिवार के सदस्य के आधार पर पांच-पांच किलो मुफ्त चावल दिया जा रहा है.

मुफ्त अनाज योजना के लाभार्थीियों की स्थिति

प्रखंड : लाल व अंत्योदय कार्डधारी : हरा कार्डधारी

चक्रधरपुर व नप : 160363 : 5717

चाईबासा व नप : 98492 : 9459

जगन्नाथपुर : 87863 : 3417

बंदगांव : 81745 : 1128

नोवामुंडी : 81373 : 6664

खूंटपानी : 73458 : 4333

सोनुवा : 71915 : 2163

मंझगांव : 68845 : 2220

मनोहरपुर : 67906 : 6255

गोइलकेरा : 65521 : 1803

हाटगम्हरिया : 62415 : 2229

मंझारी : 60413 : 2094

टोंटो : 60325 : 855

तांतनगर : 55095 : 2322

कुमारडुंगी : 50532 : 1431

झींकपानी : 45082 : 1099

आनंदपुर : 36230 : 1856

गुदड़ी : 29650 : 266

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola