35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

History of The Day: 23 सितंबर का क्या है इतिहास, एक क्लिक में जानें…

23 सितंबर का इतिहास: भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई. वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ.

23 सितंबर का इतिहास: भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के बाद से चली आ रही रंजिश कई बार जंग में बदल गई. वर्ष 1965 में दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध हुआ और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर 23 सितंबर के दिन युद्ध विराम हुआ. दोनों देशों के बीच यह लड़ाई मुख्य रूप से पैदल सेना और टैंक डिविजन के बीच लड़ी गई, लेकिन नौसेना ने भी अपना योगदान दिया. यह पहला मौका था जब दोनों देशों की वायु सेना जंग के मैदान में उतरी. देश-दुनिया के इतिहास में 23 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

23 सितंबर : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग में युद्धविराम की घोषणा

1739 : रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए.

1803 : असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया.

1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिर कर लापता, 826 लोगों की मौत.

1863 : राव तुला राम का निधन

1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया.

1929 : बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई. यह शारदा कानून के नाम से जाना गया.

1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए.

1965 : भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम का ऐलान.

1976 : सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा.

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए.

2020: भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसमें पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान था.

(भाषा इनपुट)

Also Read: 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस, फार्मासिस्ट के रूप में ऐसे बनाएं भविष्य
Also Read: 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस, पर्यटन में हो रहा संभावनाओं का विस्तार, यहां से करें पढ़ाई
Also Read: नाबार्ड के इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तिथि 23 सितंबर, nabard.org पर आवेदन करें
Also Read: CLAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी, क्लैट के लिए ऐसे करें मुकम्मल तैयारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें