UPTET Result 2022 Updates: आज जारी हो सकता है यूपीटीईटी रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

UPTET Result 2022 Updates: यूपीटेट परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से अपने यूपीटेट रिजल्ट का इंतजार है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यूपीटेट का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है.
UPTET Result 2022 Updates: यूपी टेट का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) जल्द ही यूपीटेट रिजल्ट जारी करने वाला है. इस रिजल्ट का इंतजार 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं. बता दें कि यूपीटेट 2021 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित किया गया था. परीक्षा के लिए 21 लाख 65 हजार 179 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, इनमें से 18 लाख 22 हजार 112 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. अब सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से अपने यूपीटेट रिजल्ट का इंतजार है. हालांकि रिजल्ट जारी किए जाने की तारीख के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपीटेट रिजल्ट 2021 घोषित करने वाला है. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा.
-
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
-
अब होम पेज पर ‘UPTET 2021 result’ एक्टिव लिंक (रिजल्ट जारी होने के बाद) पर क्लिक करें.
-
इसके बाद अपना रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
-
अब आपका यूपीटेट 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
-
रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
-
उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट की प्रिंटआउट कॉपी अपने पास रख सकते हैं.
इससे पहले UPTET 2021 परीक्षा की एक पेपर लीक होने के कारण स्थगित कर दी गई थी. जिसके बाद 23 जनवरी, 2022 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं, यूपीटीईटी 2022 का रिजल्ट 25 फरवरी को और फाइनल आंसर-की 23 फरवरी को जारी किया जाना था. लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कारण यूपीटीईटी परिणाम 2021-22 स्थगित कर दिया गया था. अब जल्द ही यूपीटीईटी परीक्षा के नतीजे घोषित होने की उम्मीद है.
यूपीटीईटी परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवारों को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा. पहले इसकी वैलिडिटी 5 साल के लिए थी, लेकिन अब इसे लाइफटाइम के लिए बढ़ा दिया गया है. इस सर्टिफिकेट के माध्यम से योग्य उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




