UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: मणिपुर कैंडिडेट्स को मिला सेंटर बदलने का ऑप्शन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Apr 2024 10:34 AM

विज्ञापन

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मणिपुर के उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण किया है. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिस देख सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए एक नोटिस प्रकाशित किया है, जिसमें कहा गया है कि आयोग ने फैसला किया है कि जिन उम्मीदवारों ने इंफाल (Manipur) केंद्र चुना है, वे सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के 80 अधिसूचित केंद्रों में से कोई भी चुन सकते हैं.

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: सेंटर में बदलाव कब तक उपलब्ध

जिन उम्मीदवारों ने इम्फाल केंद्र का चयन किया है, उनके लिए केंद्र परिवर्तन का विकल्प यूपीएससी की वेबसाइट पर 8 अप्रैल से 19 अप्रैल, 2024 तक चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवार 8-19 अप्रैल तक सभी वर्किंग डेज पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800118711 पर कॉल करके भी केंद्र बदलने के लिए अपना अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं. इसके अलावा, आयोग उपरोक्त तिथियों पर केंद्र परिवर्तन के संबंध में uscsp-upsc@nic.in पर भेजे गए ईमेल पर भी विचार करेगा. जिन उम्मीदवारों ने केंद्र परिवर्तन का विकल्प चुना है, उन्हें उनके चुने हुए केंद्रों के स्थान आवंटित किए जाएंगे और, इसकी पुष्टि करने वाला संदेश उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा.

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: कब तक आ कता है एडमिट कार्ड

आयोग इन उम्मीदवारों के लिए सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के अन्य योग्य उम्मीदवारों के साथ परीक्षा की तारीख से लगभग एक सप्ताह पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक ई-प्रवेश पत्र 2024 जारी करेगा.

ओडिशा एसएससी ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: कब होगा परीक्षा का आयोजन

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को पूरे देश में आयोजित की जाएगी. सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से, यूपीएससी विभिन्न सेवाओं में लगभग 1,056 रिक्तियां भरेगा. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

UPSC Civil Services Prelims Exam 2024: सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा डेट्स में हुआ बदलाव

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, जो मूल रूप से 26 मई, 2024 के लिए निर्धारित की गई थी, आम चुनावों के कारण 16 जून, 2024 के लिए पुनर्निर्धारित की गई है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola