UPSC Final Results 2024 आज हो सकता है जारी, जानें चेक करने का प्रोसेस

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Apr 2024 1:23 PM

विज्ञापन

UPSC Civil Services Final Result 2023

UPSC Civil Services Final Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही सिविल सेवा 2023 परीक्षा परिणाम घोषित करेगा. उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी जल्द ही 2023 सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट को जारी करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोग मई के बजाय अप्रैल में नतीजे जारी करेगा. सभी उम्मीदवारों के यूपीएससी साक्षात्कार 9 अप्रैल को पूरे हो गए. कुछ रिपोर्टों से यह भी पता चला था कि यूपीएससी परिणाम 2024 कल 15 अप्रैल को जारी होगा, पर अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है.

UPSC Results 2024: भरी जाएंगी इतनी नियुक्तियां

हालांकि, आयोग के अधिकारियों ने यूपीएससी सीएसई (Civil Service) अंतिम परिणाम 2023 की तारीख और समय की घोषणा के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है. इस में कुल 1,105 रिक्तियां भरी जाएंगी.

UPSC Results 2024: इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

upsc.gov.in
upsconline.nic.in

UPSC Results 2024: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे रिजल्ट

योग्य छात्र संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाएं.
मुखपृष्ठ पर, “सिविल सेवा परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम” देखें
अगले चरण में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
यूपीएससी परिणाम पीडीएफ दस्तावेज स्क्रीन पर दिखाई देगा
अपना नाम, रोल नंबर, एआईआर जांचें और उसे डाउनलोड करें
आप अपना नाम ढूंढने के लिए शॉर्टकट ‘Ctrl+F’ का भी उपयोग कर सकते हैं
भविष्य के लिए यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके रखें.

नीट पीजी 2024 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

जेईई मेन्स 2024 का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

पिछले साल इशिता किशोर ने किया था टॉप

दिल्ली की इशिता किशोर ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा 2022 के अंतिम परिणाम में अखिल भारतीय रैंक 1 (AIR 1) हासिल किया, दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी के पूर्व छात्र, किशोर ने 2017 में अर्थशास्त्र ऑनर्स स्नातक की डिग्री पूरी की. पिछले साल, अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 320 महिलाएं थीं. शीर्ष चार रैंक पर महिलाओं – इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा थीं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola