UPPSC Revised Calendar 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, जानिए कब आयोजित होगी परीक्षाएं

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jun 2020 8:19 PM

विज्ञापन

यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है. इस कैलेंडर में यूपीपीएससी पीसीएस (UPPSC PCS), एसीएफ, आरएफओ, कंप्यूटर असिस्टेंट समेत कुल 13 परीक्षाओं की नई तारीखों के बारें में बताया गया है.

विज्ञापन

यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस साल होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है. इस कैलेंडर में यूपीपीएससी पीसीएस (UPPSC PCS), एसीएफ, आरएफओ, कंप्यूटर असिस्टेंट समेत कुल 13 परीक्षाओं की नई तारीखों के बारें में बताया गया है.

उप्र लोकसेवा आयोग की परीक्षाएं जुलाई से शुरू होने जा रहा है. परीक्षाओं की शुरुआत 18 जुलाई को सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 से होगी. इसके बाद 25 जुलाई को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2019 होगी. कोरोना वायरस के कारण यूपीपीएससी पीसीएस की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. आयोग ने मंगलवार को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसमें फरवरी 2021 तक का कार्यक्रम जारी हुआ है.

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा पूरा ख्याल

इन परीक्षाओं के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा लेना एक चुनौती होगी. खास तौर से उन परीक्षाओं को जिसमें अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होती है.

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा पूरा ख्याल

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इन परीक्षाओं के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा लेना एक चुनौती होगी. खास तौर से उन परीक्षाओं को जिसमें अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होती है.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगद्वारा ली जाने वाली परीक्षाएं एवं उनकी तारीख

  • सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2018 – 18 जुलाई 2020 से

  • सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा (पीसीएस) 2019 – 25 जुलाई 2020 से

  • खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 – 16 अगस्त 2020 को

  • कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा 2019 – 23 अगस्त 2020

  • समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2016 – 13 सितंबर 2020

  • सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2019 – 19 सितंबर 2020

  • सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 – 11 अक्टूबर 2020

  • सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा 2019 – 1 नवंबर 2020

  • उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा 2016 – 22 नवंबर 2020

  • खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 2019 – 6 दिसंबर 2020

  • समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (मुख्य) परीक्षा 2016 – 22 दिसंबर 2020 से

  • सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2020 – 22 जनवरी 2021 से

  • सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2020 – 13 फरवरी 2021 से

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola