ePaper

UGC NET Exam: यूजीसी-नेट की तिथि में फिर बदलाव, जानिए अब कब से होगी परीक्षा

Updated at : 04 Sep 2021 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
UGC NET Exam: यूजीसी-नेट की तिथि में फिर बदलाव, जानिए अब कब से होगी परीक्षा

यूजीसी-नेट की दिसंबर 2020 और जून 2021 की तिथि में फिर बदलाव किया है. पहले से निर्धारित छह अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक की परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है. अब यह परीक्षा छह अक्तूबर से आठ अक्तूबर और फिर 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2021 तक होगी.

विज्ञापन
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट की तिथि में फिर किया बदलाव

  • अब परीक्षा छह से आठ अक्तूबर और फिर 17 से 19 अक्तूबर तक होगी

  • 10 अक्तूबर को होनेवाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं के कारण किया गया बदलाव

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने यूजीसी-नेट (UGC NET) दिसंबर 2020 और जून 2021 की तिथि में फिर बदलाव किया है. पहले से निर्धारित छह अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक की परीक्षा तिथि में संशोधन (Change in Examination Schedule) किया गया है. अब यह परीक्षा छह अक्तूबर से आठ अक्तूबर अौर फिर 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2021 तक होगी. एनटीए की सीनियर डायरेक्टर डॉ साधना पराशर ने बताया है कि एनटीए के कई विद्यार्थियों ने जानकारी दी कि 10 अक्तूबर को देश में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं हो रही हैं.

हो रहा है परिक्षाओं की तिथी में टकराव: तिथि के टकराव के कारण परीक्षार्थी उलझन में हैं. विद्यार्थियों को दोनों परीक्षाअों में शामिल होना जरूरी है. छात्र हित में एनटीए ने परीक्षा की तिथि में संशोधन कर दिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दिन के 12 बजे तक अौर द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी.

आवेदन करने की अंतिम तिथि: इस बार केंद्र के निर्देश पर एनटीए ने दिसंबर 2020 अौर जून 2021 की परीक्षा को मर्ज कर दिया है. एनटीए ने नेट के लिए अॉनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर 2021 की रात 11.50 बजे तक निर्धारित की है, जबकि शुल्क छह सितंबर की रात 11.50 बजे तक जमा कर सकते हैं.

Also Read: IRCTC/ Railway News: कोरोना काल में बंद तीन ट्रेनों का शुरू होगा परिचालन, 7 सितंबर से चलेंगी ये ट्रेनें

ऐसे सुधार सकते है त्रुटि: आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए लिंक सात सितंबर से 12 सितंबर 2021 तक खुला रहेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. डॉ पराशर ने कहा कि विद्यार्थी अप टू डेट जानकारी एनटीए की वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in) अौर (www.nta.ac.in) अौर एनटीए हेल्प डेस्क 40759000 पर प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: खुशखबरी! रिम्स में जल्द होगा किडनी ट्रांसप्लांट, सस्ते इलाज की मिलेगी सुविधा

Posted by: Pritish sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola