सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में 147 पदों पर होंगी भर्तियां

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Mar 2020 11:51 PM

विज्ञापन

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने ए ग्रेड ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत असिस्टेंट मैनेजर के कुल 147 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने ए ग्रेड ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत असिस्टेंट मैनेजर के कुल 147 पदों पर भर्तियां होंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2020 है.

असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए),

कुल पद : 147(पदों का विवरण स्ट्रीम के अनुसार)

जनरल, पद : 80 (अनारक्षित : 32)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर और मास्टर डिग्री हो या सीए/सीएफए/सीएस/कोस्ट अकाउंटेंट्स परीक्षा उत्तीर्ण हो.

लीगल

पद : 34 (अनारक्षित : 12)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री होनी चाहिए.

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

पद : 22 (अनारक्षित : 08)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कम्प्यूटर साइंस विषय में बीई/बीटेक डिग्री हो. या

कम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री (एमसीए) या किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ कम्प्यूटर/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में मास्टर डिग्री हो.सिविल इंजीनियरिंग,

पद : 01

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,

पद : 04 (अनारक्षित : 02)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए.

रिसर्च, पद : 05 (अनारक्षित : 03)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्टेटिस्टिक्स/ इकोनॉमिक्स/ कॉमर्स/ बिजनेस/ एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस)/इक्नोमेट्रिक्स विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.ऑफिशियल लैंग्वेज,

पद : 01 (अनारक्षित)

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में मास्टर डिग्री हो. इसके साथ ही ग्रेजुएशन स्तर पर इंग्लिश एक विषय के रूप में पढ़ी हो. याn संस्कृत/ इंग्लिश/ इकोनॉमिक्स/ कॉमर्स विषय में मास्टर डिग्री हो. साथ ही ग्रेजुएशन स्तर पर हिन्दी एक विषय के रूप में पढ़ी हो.

वेतनमान : 28,150 से 55,600 रुपये.आयु सीमा : 29 फरवरी 2020 को अधिकतम 30 वर्ष.चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्कn सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये.n एससी/ एसटी/ दिव्यांगों को 100 रुपये चुकाने होंगे.n शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया

वेबसाइट (www.sebi.gov.in) पर लॉगइन करें. होमपेज पर अबाउट सेक्शन पर कर्सर लाकर करियर्स लिंक पर क्लिक करें.

ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुलेगा.

यहां दिए शीर्षक SEBI Recruitment Exercise for Officer Grade A (Assistant Manager) – General Stream, Legal Stream, Information Technology Stream… लिंक पर क्लिक करें.

ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुल जाएगा. इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें.

अब विज्ञापन के ऊपर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.

खुलने वाले नए वेबपेज पर Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 मार्च 2020अधिक जानकारी के लिए

वेबसाइट : www.sebi.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola