SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी आंसर की जारी, जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Apr 2024 7:44 AM
SSC GD Answer Key
SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा आंसर की जारी कर दिया गया है.
SSC GD Constable Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा आंसर की एक्टिव कर दी है. परीक्षा में करीब 47 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं.
SSC GD Constable Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी आंसर की 2024 जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अनंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा में राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए आंसर की जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.
SSC GD Constable Answer Key 2024: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1. कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. होमपेज पर ‘उत्तर कुंजी’ टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3 अब, एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 2024 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 4. आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
स्टेप 5. आपकी एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
स्टेप 6. भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें
संघ लोक सेवा आयोग एनडीए, एनए-2 का रिजल्ट जारी
SSC GD Constable Answer Key 2024: कुल पद
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, कर्मचारी चयन आयोग का लक्ष्य सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एआर, एसएसबी और एसएसएफ बलों में जनरल ड्यूटी कांस्टेबलों के लिए कुल 26,146 रिक्तियों को भरना है.
SSC GD Constable Answer Key 2024: जानें सेलेक्शन प्रोसेस
लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद वे शारीरिक मानक परीक्षण (pst), शारीरिक दक्षता परीक्षण (pet), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरने के पात्र होंगे. ये परीक्षण आयोग द्वारा लगातार आयोजित किये जायेंगे.
SSC GD Constable Answer Key 2024: कब हुई थी परीक्षा
एसएससी जीडी लिखित परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक हुई, इसके बाद 30 मार्च 2024 को दोबारा परीक्षा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










