ePaper

SSC CGL 2024 : भर्ती प्रक्रिया शुरू, आवेदन करने की अंतिम तिथि देखें

Updated at : 06 Jul 2024 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
SSC Constable GD and SSC CGL Tier 2:

SSC Constable GD and SSC CGL Tier 2:

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL की भर्ती के लिए कुल 17727 वैकेंसी जारी की है. आवेदन करने की प्रक्रिया 24 जून से 24 जुलाई 2024 तक लिंक सक्रीय रहेगा. सुधार के लिए विंडो 10 और 11 अगस्त तक खुली रहेगी.

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा SSC CGL की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की गई है. इस भर्ती के लिए कुल 17727 पदों पर नियुक्ति की जानी है. योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी.

SSC CGL भर्ती

सरकारी नौकरी के इच्छूक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL की भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. इस भर्ती के लिए कुल 17727 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है. वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो 24 जुलाई 2024 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. जारी अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया 24 जून से 24 जुलाई 2024 तक लिंक सक्रीय रहेगा. जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. वो 24 जुलाई तक आवनेदन कर सकते हैं. वहीं अगर आवेदन में किसी तरह की त्रुटी हो जाती है तो उम्मीदवार 10 और 11 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं. सुधार के लिए विंडो 10 और 11 अगस्त तक खुली रहेगी.

ALSO READ – Sarkari naukri : छत्तीसगढ़ में होम गार्ड की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी, इस दिन से आवेदन शुरु

पात्रता

  • योग्यता – वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं. उन्हें किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन में पास होना चाहिए.
  • जो उम्मीदवार सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी/सहायक लेखा अधिकारी की पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, , उनके पास स्नातक की डिग्री और सीए/सीएस/एमबीए/लागत और प्रबंधन लेखाकार/वाणिज्य में पोस्ट ग्रेजुएशन /व्यवसाय अध्ययन में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है.
  • जूनियर सांख्यिकी अधिकारी पद के लिए स्नातक की डिग्री और 12वीं में गणित में न्यूनतम 60% अंक होना चाहिए.
  • आयु सीमा – पदानुसार सभी श्रेणियों के अलग- अलग आयु सीमा तय की गई है.
  • SSC CGL के लिए 18 से 32 वर्ष है. आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट स्वीकार्य है
  • आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट दी गई है.

भर्ती विवरण

निकाय कर्मचारी चयन आयोग
अधिसूचना जारी करने की तिथि 24 जून 2024
आवेदन शुरू करने की तिथि 24 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2024
भर्ती संख्या 17727
आयु सीमा SSC CGL के लिए 18 से 32 वर्ष है
सुधार विंडो 10 और 11 अगस्त तक

अवलोकन

यह परीक्षा विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए साल आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के तहत सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, निरीक्षक , उप निरीक्षक, सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, मंडल लेखाकार, निरीक्षक, सहायक अधीक्षक, आयकर निरीक्षक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक/उच्च श्रेणी लिपिक, लेखा परीक्षक, कर सहायक, लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II शामिल हैं.

आवेदन करें

  1. सबसे पहले ssc cgl के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola