Scholarship 2022: 9वीं से 12वीं के छात्रों को इस स्कॉलरशिप से हर साल मिल रहे 12 हजार, जल्दी करें आवदेन

Updated at : 28 Jan 2022 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
Scholarship 2022: 9वीं से 12वीं के छात्रों को इस स्कॉलरशिप से हर साल मिल रहे 12 हजार, जल्दी करें आवदेन

Scholarship 2022: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए 55% अंकों के साथ केवल 7वीं कक्षा पास छात्र ही पात्र हैं. इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक 12000 रु. छात्रवृत्ति राशि प्रतिवर्ष मिलती है.

विज्ञापन

Scholarship 2022: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NATIONAL MEANS CUM MERIT SCHOLARSHIP) के लिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन करें. एससीईआरटी (State Council of Educational Research and Training, SCERT) इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है. पहले इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तिथि 22 जनवरी 2022 थी, लेकिन छात्रवृत्ति परीक्षा एनएमएमएस 2022 आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई है.

8वीं के छात्र देंगे परीक्षा

आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप के लिए केवल वही छात्र पात्र है जिसने 55 प्रतिशत अंकों के साथ सातवीं कक्षा पास की हो. इस स्कॉलरशिप की डिटेल आप ऑफिशियल वेबसाइट dsel.education.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

NMMSS 2022 परीक्षा का शेड्यूल जारी

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMSS ) के लिए चयन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस सिलेक्शन टेस्ट के जरिए 8वीं में पढ़ने वाले छात्र को सालाना 12 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है. नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयन परीक्षा इस बार 18 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी. एनएमएमएसएस परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्र को 12वीं कक्षा तक 12,000 रुपये प्रति वर्ष की नियमित छात्रवृत्ति दी जाती है.

NMMSS छात्रवृत्ति क्या है?

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एक योजना है. इसकी शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी. इस योजना की शुरुआत आर्थिक रूप से कम कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों को ड्रॉप आउट रोकने के उद्देश्य से की गई थी. इस योजना के तहत पात्र छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 12000 रुपये मिलेंगे.

NMMSS परीक्षा डिटेल्स

NMMSS परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाती है. नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयन परीक्षा इस बार 18 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी. पहली पाली मानसिक योग्यता परीक्षा है और दूसरी पाली शैक्षिक योग्यता परीक्षा है. पहली पाली दोपहर 10.30 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से होगी. दोनों पालियों में 90 अंकों के 90 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे.

NMMSS छात्रवृत्ति योजना के लिए भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया जाता है, बल्कि उन्हें सामान्य वर्ग में ही मान्यता दी जाती है. एनएमएमएस परीक्षा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने के बाद राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और इसी तरह कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में नवीनीकरण कराना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola